अजमेर/केकड़ी . केकड़ी के जयपुर रोड स्थित मोबाइल शोरूम (mobile showroom news)में मंगलवार रात चोरों ने 25 लाख रुपए से अधिक कीमत के 120 मोबाइल (mobiles )हैण्डसेट एवं दो लाख रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया (theft news in ajmer)। इधर पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गए मोबाइल बरामद कर लिए है। चोरी की वारदात जैन मोबाइल शोरूम में सुबह करीब पौने चार बजे अंजाम दी गई।
Arrest: पुलिस तलाश रही थी आठ साल से, वो मिला तिहाड़ जेल में
प्रोप्राइटर अमित जैन ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। चोरों की संख्या चार-पांच थी। शोरूम का शटर ऊंचा कर एक चोर अंदर घुसा और वहां रखे विभिन्न कम्पनियों के 120 मोबाइल हैण्डसेट व गल्ले में रखी लगभग 2 लाख रुपए की नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयनारायण मीणा, थानाधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली।
Fighting: वकील साहब हुए इतने गुस्सा, भूल गए कानून की पढ़ाई…

जाग हुई तो भागे चोर
घटना के दौरान हुई खटपट से पड़ोसी की नींद खुल गई। उसने घर की गैलेरी में आकर देखा तो दुकान का शटर ऊंचा नजर आया। उसने शोर मचाया। जाग होने से दुकान में घुसा चोर दो थैलों भरे मोबाइल लेकर भाग छूटा। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस के गश्ती दल ने नाकाबंदी कराई और चोरों की तलाश शुरू की। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले। चोरी की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई।
एनएसयूआई समर्थित पदाधिकारियों ने अपने स्तर पर किया छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन
चोरों ने मुंह पर स्कॉर्फ बांध रखे थे। फुटेज में दुकान के अंदर घुसे चोर की तस्वीर साफ नजर आ रही है। चोर दुकान में टॉर्च की रोशनी में करीब आधे घंटे तक मोबाइल समेटता रहा। पकड़ में आया आरोपी मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश पर चोरों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई। पुलिस टीम को एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध नजर आई।
808th Urs : उर्स से पहले हो माकूल बंदोबस्त
पुलिस ने युवक को पकड़ कर उसका नाम पूछा तो अपना नाम उल्लुबारी थाना बोटगांव जिला गोहाटी (असम) निवासी नेपाली उर्फ जावेद उर्फ बाबू बताया। तलाशी में जावेद के पास रखे दो बैग में चोरी किए गए सभी मोबाइल मिल गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। उसके साथयों की तलाश में टीमें रवाना की गई है।चोरों का यह गिरोह बिहार व असम क्षेत्र का है। इन दिनों इन्होंने अपना ठिकाना दिल्ली में बना रखा है।

रैकी कर वारदात अंजाम
पुलिस के अनुसार शातिर चोर गिरोह ने पहले दुकान की रैकी की। अलसुबह पौने चार बजे पांच बदमाशों ने लोहे के औजारों की सहायता से दुकान का शटर तोड़ा। इसके बाद कांच के गेट को तोड़ कर एक युवक को अंदर प्रवेश करा दिया। आरोपी ने 10 मोबाइल को बॉक्स सहित एवं 110 मोबाइल को पैकिंग खोल कर अपने साथ लाए थैलों में भर लिया। इस दौरान बाहर मौजूद चोरों ने नजर रखी।