5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
राज्य सभा सांसद संजय सिंह ​का बयान – आगामी चुनाव में राजपूत समाज कांग्रेस का देगा साथ
Play video

राज्य सभा सांसद संजय सिंह ​का बयान – आगामी चुनाव में राजपूत समाज कांग्रेस का देगा साथ

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Google source verification

अजमेर

image

rohit sharma

Aug 21, 2018

अजमेर.
शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता व राज्य सभा सांसद संजय सिंह रहे। इस मौके पर सिंह सहित कांग्रेसी नेताओं ने राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। सद्भावना कार्यक्रम के रूप में मनाए गए इस कार्यक्रम में सिंह ने पौधरोपण भी किया। कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि आजादी से लेकर देश के नवनिर्माण व विकास में कांग्रेस की अहम भूमिका रही है कांग्रेस नेता इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अब राहुल गांधी देश को आगे ले जाने की कोशिशों में जुटे हैं।

सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राजपूत समाज सदैव संघर्षशील रहा। उसने अपने लक्ष्य संघर्ष से ही हासिल किए हैं। आने वाले चुनाव में राजपूत समाज कांग्रेस का साथ देगा और कंधे से कंधा मिला कर रहेगा। देश को तोडऩे वाली ताकतों से मुकालबा कर कांग्रेस को प्रदेश व देश में विजयी बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने कम्प्यूटर तकनीक व हाईटेक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आने वाले समय में कांग्रेस देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय जैन, पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती, पूर्व शिक्षा मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ, महेन्द्र सिंह रलावता, दीपक हासानी, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा खान, सेवादल के देशराज मेहरा, सुकेश कांकरिया, छीतर मल टेपण आदि मौजूद रहे।