5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर स्मार्ट सिटी टॉप-8 में शामिल

नगर निगम व एडीए ने जमा करवाए 130 करोड़

2 min read
Google source verification
Smart City Project :  कुछ टेण्डर आमंत्रित तो कुछ में हुआ काम शुरू

Smart City Project : कुछ टेण्डर आमंत्रित तो कुछ में हुआ काम शुरू

अजमेर. देश भर की स्मार्ट सिटीज की रैकिंग में अजमेर ने अब तक की सर्वाधिक रैंक हासिल करते हुए 100 स्मार्ट सिटीज की प्रतिस्पर्धा में टॉप-8 में जगह बनाई है। इस स्थान पर पहुंचने के लिए मुख्य योगदान अजमेर की दोनों स्थानीय निकायों को है। नगर निगम और अजमेर विकास प्राधिकरण ने अजमेर स्मार्ट सिटी को अपने अंशदान राशि के तहत 130 करोड़ रूपए दे दिए हैं। जिसमें प्राधीकरण ने 80 करोड़ रूपए व नगर निगम ने 50 करोड़ रूपए शामिल हैं। केंद्र-राज्य के अतिरिक्त निकायों से जारी राशि का तय समय सीमा में उपयोग करना रैकिंग में सुधार के प्रमुख कारण रहे। गौरतलब है कि भारत सरकार की स्मार्ट सिटी गाइड लाइन के तहत भारत सरकार का 50 प्रतिशत, राज्य सरकार का 30 प्रतिशत, एएमसी को और एडीए का 10-10 प्रतिशत अंशदान निर्धारित किया गया है।कलक्टर ने संभाली कमान तो आई प्रोजेक्टों में तेजीजिला कलक्टर एवं अजमेर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित के स्मार्ट सिटी की कमान संभालने के बाद स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्टों में तेजी आई। शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार ने रैकिंग के मापदंडों में इस बार बदलाव किया। 100 अंकों के साथ-साथ इस बार 40 अंकों के रिवाड्र्स (प्लस-माइनस) के साथ जोड़ा गया है। इन 40 अंकों में प्रोजेक्ट्स के वर्क ऑर्डर जारी करने के साथ तीन माह के औसतन खर्चे को शामिल किया गया है। इस रिवार्ड में अजमेर स्मार्ट सिटी को 30 अंक मिले हैं।108 प्रोजेक्ट संचालितअजमेर स्मार्ट सिटी के तहत 960.66 करोड़ रूपए की लागत से कुल 108 विभिन्न प्रोजेक्ट्स संचालित हैं, जिनके 103 प्रोजेक्ट्स के कार्यादेश जारी कर दिए गए हैं, शेष 5 प्रोजेक्ट्स की निविदाएं अजमेर नगर निगम एवं एडीए में प्रक्रियाधीन हैं। 141.33 करोड़ रूपए के 62 प्रोजेक्ट पूर्ण हो चुके हैं एवं 817.04 करोड़ रूपए की लागत से 41 प्रोजेक्ट्स प्रगतिरत हैं। अब तक कार्यों पर 585 करोड़ रूपए खर्च किए गए। केन्द्र सरकार ने अजमेर स्मार्ट सिटी को चार किश्तों के रूप में 342 करोड़ रूपए जारी किए है।