5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

National Issue: ऑनलाइन भर्ती परीक्षाएं कराना देश में नहीं आसान

कंप्यूटर लैब की व्यवस्था और पेपर सुरक्षा है चुनौती
2 min read
Google source verification
online recruitment exams

online recruitment exams

रक्तिम तिवारी/अजमेर.

देश में यूपीएससी सहित राज्यों के लोक सेवा आयोग में भर्तियों पर कोरोना लॉकडाउन ने ब्रेक लगा दिए हैं। इन सबके बीच ऑनलाइन भर्ती परीक्षाएं कराने का मुद्दा उठा लेकिन तकनीकी कठिनाइयों से इनका आयोजन मुश्किल है। भविष्य में भी भर्ती परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से कराना आसान नहीं है।

देश में आईएएस एवं अधीनस्थ सेवा, भारतीय विदेश सेवा, संयुक्त रक्षा सेवा और अन्य भर्ती परीक्षाएं संघ लोक सेवा आयोग कराता है। इसी तरह राजस्थान लोक सेवा आयोग आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती सहित कॉलेज लेक्चरर, स्कूल व्याख्याता, चिकित्सा शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कृषि और अन्य भर्तियों के लिए परीक्षाएं कराता है। अन्य राज्यों के लोक सेवा आयोग भी सरकारी विभागों के लिए परीक्षाएं कराते हैं।

टालनी पड़ी हैं भर्ती परीक्षाएं
कोरोना लॉकडाउन के चलते यूपीएससी, राजस्थान लोक सेवा आयोग, विभिन्न राज्यों के लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग और अन्य की भर्तियां-परीक्षाएं अटकी हैं। इनमें आईएएस, आईपीएस, रक्षा सेवा जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाएं हैं। 3 मई तक लॉकडाउन के चलते सभी भर्ती आयोग-संस्थानों को परीक्षाएं टालनी पड़ी हैं।

Read More: Corona effect: करना होगा इंतजार, सुपर कफ्र्यू ग्रस्त इलाकों में है बुक्स शॉप

यूं मिलते हैं आयोगों-भर्ती संस्थानों को आवेदन
-यूपीएससी की अखिल भारतीय-अधीनस्थ परीक्षाओं में औसतन 10 से 25 लाख आवेदन
-आरपीएससी की आरएएस-अधीनस्थ और अन्य परीक्षाओं में औसतन 6 से 12 लाख तक आवेदन
-कर्मचारी चयन आयोग की विभिन्न संवर्गों की परीक्षाओं में 15 से 25 लाख तक आवेदन
-राज्यों के अधीनस्थ बोर्ड को मिलते हैं औसतन 10 से 20 लाख आवेदन
-बैंकिंग सेवाओं के लिए औसतन आवेदन-25 से 40 लाख
-अन्य राज्यों के लोक सेवा आयोग को औसतन आवेदन 8 से 12 लाख

ऑनलाइन परीक्षा कराने में ये बाधाएं
-अंग्रेजी-हिंदी सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं में पेपर निर्माण
-ग्रामीण क्षेत्र तक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन टेस्ट की तैयारी के विकल्प
-पेपर्स की त्रुटिरहित उत्तर कुंजी का निर्माण
-हैकर्स से भर्ती परीक्षाओं के ऑनलाइन पेपर सुरक्षित रखना
-लाखों अभ्यर्थियों के लिए कंप्यूटर लैब/परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था
-औसतन 70 विशेषज्ञ तैयार करते हैं एक भर्ती परीक्षा का पेपर
-लाखों अभ्यर्थियों के लिए पेपर का ई-वर्जन और ओएमआर शीट
-ऑनलाइन ओएमआर-आंसर शीट जांचने के लिए विशेषज्ञ
-परीक्षा परिणाम सुरक्षित रखने के लिए हाईटेक कंप्यूटर लैब

Read More: अजमेर जिले के युवकों ने संभाला मोर्चा,कोई संदिग्ध गांव में घुस न पाए

ये होनी हैं यूपीएससी की प्रतिष्ठित परीक्षाएं
-आईएएस प्री.परीक्षा-31 मई, मुख्य परीक्षा-18 सितंबर
-भारतीय इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा-28 जून
संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा-19 जुलाई
संयुक्त जियो साइंटिस्ट परीक्षा-27 जून

ये होनी हैं आरपीएससी की प्रतिष्ठित परीक्षाएं
चिकित्सा शिक्षा विभाग-सहायक आचार्य 176 और वरिष्ठ प्रदर्शक 93 पद
आयोजना विभाग-मूल्याकंन अधिकारी भर्ती (6 पद)
गृह रक्षा विभाग-डिप्टी कमांडेंट (उप समादेष्टा) भर्ती (13 पद)
कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग-निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर्स (3 पद)
पशुपालन विभाग-पशु चिकित्सा अधिकारी (900 पद)
भाषा एवं पुस्तकालय विभाग-पुस्तकालयाध्यक्ष द्वितीय श्रेणी (12 पद)
प्राध्यापक संस्कृत शिक्षा परीक्षा-2018 (264)

(वह भर्तियां जिनकी परीक्षाएं होनी हैं)


भर्ती परीक्षाओं के पेपर निर्माण और सुरक्षा सबसे सर्वोपरी है। कंप्यूटर लैब और ऑनलाइन कनेक्टिविटी जैसी तैयारियां भी आवश्यक होती हैं।
दीपक उप्रेती, अध्यक्ष राजस्थान लोक सेवा आयोग
छोटी भर्तियों की परीक्षाएं ऑनलाइन कराई जा सकती हैं। लेकिन पेपर सुरक्षा, वृहद कंप्यूटर लैब जैसी बाधाओं से निबटना जरूरी है।
प्रो. पी. सी.त्रिवेदी, कुलपति जेएनवी यूनिवर्सिटी