30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NEET 2019: दे चुके डॉक्टर बनने की परीक्षा, अब है रिजल्ट का इंतजार

मेडिकल और डेंटल कॉलेज में प्रवेश के लिए पिछले दिनों हुई थी नीट।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 7 May 2019, 9:14 AM IST

neet exam result

One more chance of passing XII and XII fail CBSE students

अजमेर. डॉक्टर बनने के लिए विद्यार्थी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एन्ट्रेंस टेस्ट (नीट) परीक्षा दे चुके हैं। अब उन्हें रिजल्ट का इंतजार है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द इसका परिणाम जारी करेगी।

देश भर के मेडिकल और डेंटल कॉलेज में प्रवेश के लिए सीबीएसई ने रविवार को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एन्ट्रेंस टेस्ट कराया था। दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक बायलॉजी, फिजिक्स और केमिस्ट्री के पेपर हुए। अजमेर में भी केंद्रीय विद्यालय, टर्निंग पॉइन्ट स्कूल, मेयो और अन्य स्कूलों में परीक्षा आयोजित हुई। शहर में करीब 10 हजार विद्यार्थी पंजीकृत थे।

यूं मिले थे सेंटर पर प्रवेश

परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की कड़ी जांच की गई। मेटल डिटेक्टर से पुख्ता जांच के बाद शिक्षकों ने उनकी तलाशी ली। विद्यार्थियों को अपने साथ सिर्फ प्रवेश पत्र, पोस्टकार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो लाने की मंजूरी मिली। जो विद्यार्थी पूरी बांह की शर्ट पहनकर आए उन्हें तत्काल टी-शर्ट की व्यवस्था करनी पड़ी। जूते पहनकर आए विद्यार्थियों को नंगे पांव परीक्षा देनी पड़ी। परीक्षा के दौरान पेन भी सीबीएसई ने मुहैया कराए।

परीक्षा में विषय और अंक

बायलॉजी-360, फिजिक्स-180, केमिस्ट्री-180