5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नई पर्यटन नीति से प्रदेश में पांच साल में दस करोड़ पर्यटक आएंगे

होटल मालिकों की दो दिवसीय कन्वेंशन का समापन
2 min read
Google source verification
नई पर्यटन नीति से प्रदेश में पांच साल में दस करोड़ पर्यटक आएंगे

पुष्कर में आईएचएचए की कन्वेंशन के आखिरी दिन रविवार को संबोधित करते पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह, मंचासीन गजसिंह व अन्य अतिथि।

पुष्कर (अजमेर). प्रदेश की गहलोत सरकार की नई पर्यटन नीति से आगामी पांच वर्षों में पर्यटकों की संख्या पांच करोड़ से बढक़र दस करोड़ तक हो जाएगी। यह बात राजस्थान सरकार के पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने होटल आराम बाग में इंडियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशन (आईएचएचए) के आठवें वार्षिक कन्वेंशन के दूसरे रोज रविवार को प्रथम सत्र के उद्घाटन समारोह को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हेरिटेज होटलों को काफी रियायतें प्रदान की जा रही है। वहीं नई पर्यटन नीति के साथ इस क्षेत्र को और अधिक प्रोत्साहन व बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
पर्यटन मंत्री ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य में नई पर्यटन इकाइयों की स्थापना के लिए किसी भी प्रकार का अनुमोदन प्राप्त करने की आवश्यकता को समाप्त करने के आदेश जारी किए गए हैं। इनमें हेरिटेज होटल भी शामिल हैं, जो शुरूआती तीन वर्ष तक एमएसएमई निवेश सीमा के तहत आते हैं।

इस अवसर पर महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री जयकुमार जितेन्द्रसिंह रावल ने महाराष्ट्र के नागपुर, औरंगाबाद, नासिक, कोल्हापुर के किलों, कोंकण डॉल्फिन की जानकारी दी तथा वहां पर ऑरेंज फेस्टिवल व मुम्बई मेला शॉपिंग फेस्टिवल, बॉलीवुड पर्यटन के बारे में बताया। इससे पूर्व अपने स्वागत भाषण में आईएचएचए अध्यक्ष जोधपुर के पूर्व राजपरिवार के गज सिंह नेआईएचएचए के 206 सदस्यों के आगे बढऩे की जानकारी दी। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के निदेशक (इन्वेस्टमेंट प्रमोशन), ए. के. राजोरिया ने मध्यप्रदेश में पर्यटन के पांच डब्ल्यू वल्र्ड हेरिटेज, वर्शिप, वाटर, वाइल्ड लाइफ और वंडर ऑफ नेचर के बारे में बताया।

दिया प्रजंटेशन
कन्वेंशन में जल भागीरथी फाउंडेशन की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुश्री कनुप्रिया हरीश, गजसिंह, संयुक्त सचिव, गजसिंह अलसीसर व आईएचएचए के महासचिव रणधीर विक्रम सिंह ने विभिन्न विषयों पर पर प्रजंटेशन दिया।

यह भी बोले पर्यटन मंत्री
-प्रदेश की गहलोत सरकार ने डाइंग टूरिज्म को जीवित करके रोजगार देने के लिए यूनेस्को से एमओयू (करार) किया है।
- इससे जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर एवं बीकानेर में हस्तशिल्प, मिट्टी के बर्तन, लोक संगीत एवं नृत्य जैसी मृतप्राय कलाएं पुनर्जीवित हो सकेंगी।
-सरकार ये करार करके पर्यटकों को क लाकारों के पास ले जाना चाहती है।
-सरकार ने प्रदेश में हेरिटेज पॉलिसी को लचीला किया।
- सभी की राय लेकर ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचाने का प्रयास है।


‘राजनीतिक मंच पर जवाब दूंगा’

पर्यटन मंत्री से पूछा गया कि भाजपा सोनिया गांधी पर समानान्तर सरकार चलाने के आरोप लगाती रही है और अब पुष्कर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय समन्वय बैठक में भाजपा के दिग्गज आ रहें है। इस पर पर्यटन मंत्री जवाब टाल गए। उन्होंने कहा कि इसका जवाब राजनैतिक मंच से ही दूंगा।