22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

New year celebration: जश्न में डूबे लोग, नाचते-गाते किया साल 2022 का स्वागत

होटल-रेस्टोरेंट से लेकर सड़कों पर रौनक रही। कड़ाके की ठंड भी लोगों के जोश के आगे फीकी नजर आई।

2 min read
Google source verification
new year party

new year party

अजमेर. शहरवासियों ने नाचते-गाते और जश्न मनाकर साल 2022 का स्वागत किया। बीते साल के अंतिम दिन यानि शुक्रवार को देर रात तक शहर में जश्न का माहौल रहा। होटल-रेस्टोरेंट से लेकर सड़कों पर रौनक रही। कड़ाके की ठंड भी लोगों के जोश के आगे फीकी नजर आई।

शुक्रवार शाम ढलते ही लोग नए साल की पार्टी में जुट गए। प्रमुख होटल, मॉल और फास्ट फूड रेस्टोरेंट में खास सजावट की गई। जयपुर रोड, पुष्कर रोड और अन्य राजमार्गों पर बने गार्डन रेस्टोरेंट-होटल में भी नववर्ष का जश्न मनाया गया। स्वामी कॉम्पलेक्स चौराहा, अजमेर क्लब और कॉलोनियों-हाउसिंग सोसायटी में सांस्कृतिक और अन्य कार्यक्रम हुए।

थिरके डांस फ्लोर पर
होटल, रेस्टोरेंट में साल 2021 की विदाई और नए साल के स्वागत के लिए डीजे डांस फ्लोर पर लोग थिरक उठे। रीमिक्स और हिंदी-अंग्रेजी गीतों पर नौजवान, महिलाएं-पुरुष, छोटे बच्चे नाचते-गाते रहे। कई होटल में रूफ टॉप और बैंक्वेट हॉल-लॉन में दूसरे शहरों से आईं म्यूजिकल पार्टियों ने दिलकश प्रस्तुतियों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

हैप्पी न्यू ईयर का दौर
घड़ी की सुईयों के 11.59 पर पहुंचते ही कुछ पलों के लिए लाइट बंद की गई। बाद में कांटें ज्यों ही 12 बजे पर मिले लोगों ने वाहनों के हॉर्न, सीटी बजाकर जोश, उत्साह और उमंग के साथ साल 2022 का स्वागत किया। सबने एकदूसरे को हैप्पी न्यू ईयर कहते हुए शुभकामनाएं दी। अजमेर क्लब, जयपुर रोड, मदार गेट, वैशाली नगर, शास्त्री नगर, हरिभाऊ उपाध्याय नगर, कोटड़ा, पंचशीलऔर अन्य इलाकों में युवाओं-बच्चों ने आतिशबाजी की। कई जह नए साल के जश्न में केक काटे गए।

सोशल प्लेटफॉर्म पर सेल्फी-वीडियो...
लोगों ने फेसबुक, वॉट्सएप, इंस्टाग्राम पर सेल्फी, वीडियो अपलोड किए। रिश्तेदारों-परिजनों को नए साल की शुभकामनाओं का दौर देर रात से ही शुरू हो गया। देर रात तक न्यू ईयर मैसेज भेजे गए। मोबाइल पर ट्रेफिक काफी बिजी रहा। यह सिलसिला फिलहाल दो-तीन दिन तक जारी रहेगा।

धार्मिक संस्थाओं के कार्यक्रम

शहर में नए साल को लेकर कई धार्मिक कार्यक्रम भी हुए। कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट चर्च में रात्रि 11.30 बजे विशेष न्यू ईयर सर्विस रखी गई। धर्मावलंबियों ने नए साल में सुख-समृद्धि और बीमारो के स्वस्थ होने की प्रार्थना की। कई लोगों ने मंदिरों के समक्ष शंख और घडिय़ाल भी बजाए।

पुलिस ने संभाला मोर्चा
नए साल पर होने वाले जश्न को लेकर पुलिस मुस्तैद रही। सरकार के रात्रि 12.30 बजे तक ही जश्न मनाने की इजाजत देने से पुलिस ने कई जगह समझाइश कर पार्टिंयां रुकवाई। शहर की प्रमुख सड़कों, होटल-रेस्टोरेंट के बाहर विशेष तौर पर जाप्ता तैनात किया। सड़कों पर हुड़दंग करने वाले, शोर-शराबा, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।