4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के इस शहर में चढ़ेगा लोगों पर फुटबॉल फीवर, रात की दूधिया रोशनी में होंगे यहां मैच

सम्राट पृथ्वीराज चौहान फ्लड नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता 9 से 16 जून तक पटेल मैदान में आयोजित होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 2 Jun 2018, 10:20 AM IST

night football competition will be started soon in ajmer

राजस्थान के इस शहर में चढ़ेगा लोगों पर फुटबॉल फीवर, रात की दूधिया रोशनी में होंगे यहां मैच

अजमेर . सम्राट पृथ्वीराज चौहान फ्लड नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता 9 से 16 जून तक पटेल मैदान में आयोजित होगी। राज्यस्तर की इस प्रतियोगिता में दूधिया रोशनी में हर दिन दो मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में इस बार प्रतिदिन दर्शकों के लिए भी इनाम होंगे। नगर निगम की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को इंडोर स्टेडियम में बैठक कर विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई।

संयोजक पार्षद नीरज जैन के अनुसार प्रतियोगिता में अजमेर, जयपुर , जोधपुर , कोटा , उदयपुर , निम्बाहेड़ा, सवाईमाधोपुर, नोहर सहित राज्य के अन्य हिस्सों से 16 टीमें भाग लेंगी। जैन ने दावा किया कि उत्तर भारत में इस फुटबॉल टूर्नामेन्ट की अलग पहचान बनी है। महापौर धर्मेन्द्र गहलोत के निर्देशन में निगम प्रशासन आने वाली टीमों व खिलाडिय़ों के लिए अच्छे इंतजाम करते है।

दर्शकों को भी रोज मिलेंगे इनाम
महापौर धर्मेन्द्र गहलोत के अनुसार प्रतियोगिता में दर्शकों के लिए रोज लक्की डॉ निकाला जाएगा। विजेता को पुरस्कार दिए जाएंगे। दर्शकों के लिए क्विज का भी आयोजन होगा। इसमें सही जवाब देने वाले को पुरस्कार दिया जाएगा।

विजेता को मिले 51000

प्रतियोगिता के विजेता को 51 हजार रुपए का नकद व ट्रॉफी, उपविजेता को 31 हजार रुपए नकद व ट्रॉफी दी जाएगी। सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी (बेस्ट स्ट्राइकर) को गोल्डन बूट, सबसे अच्छा बचाव करने वाले खिलाड़ी को बेस्ट डिफेन्डर, बेस्ट मिड फील्डर और सबसे ज्यादा गोल बचाने वाले गोलकीपर को भी नकद व पुरस्कार दिए जाएंगे।


विशेष ट्रायल

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली अजमेर की टीम के खिलाडिय़ों के लिए रविवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के पास स्थित संस्कृति द स्कूल में अपराह्न 4 बजे विशेष ट्रायल होगा। बैठक में महीपाल सिंह चूंडावत, रोहित यादव, मासूम अली, अंशुमान, राहुल जायसवाल, दिनेश खंडेलवाल, राकेश पंवार, रमेश चौहान, गजराज सिंह, अनुपम गोयल, कुशाल, राकेश यादव, प्रशांत यादव, विनोद, हिमांशु, गोविंद झंवर और कुणाल कटारिया सहित अन्य शामिल थे। कुणाल कटारिया सहित अन्य शामिल थे।