6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RRB- अब नए साल में होगी सवा करोड़ अभ्यर्थियों की परीक्षा

रेलवे में 35 हजार क्लर्क भर्ती परीक्षा, जून से चल रहा है परीक्षा का इंतजार
2 min read
Google source verification
RRB- अब नए साल में होगी सवा करोड़ अभ्यर्थियों की परीक्षा

demo pic

अजमेर. रेलवे में लिपिक बनने के लिए लगभग सवा करोड़ अभ्यर्थियों को अब नए साल तक इंतजार करना पड़ेगा। गैर तकनीकी लोकप्रिय कोटि के तहत रेलवे में 35 हजार 277 लिपिक और इसके समकक्ष पदों पर भर्ती की जानी है। यह परीक्षा जून से सिंतंबर के बीच आयोजित की जानी थी लेकिन लंबे इंतजार के बावजूद इस भर्ती की प्रारंभिक लिखित परीक्षा की तिथि तय नहीं हो पाई है।
रेलवे में जूनियर क्लर्क, अकाऊंट क्लर्क, ट्रेन क्लर्क, सीनियर कामर्शियल क्लर्क, गुड्स गार्ड, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, स्टेशन मास्टर सहित लिपिकीय वर्ग में भर्ती के लिए फरवरी 2019 में अधिसूचना जारी की गई थी। इसके लिए एक मार्च से 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई। रेलवे भर्ती बोर्ड ने अधिसूचना के समय प्रारंभिक लिखित परीक्षा जून से सितंबर के बीच लेने की घोषणा की थी ।

देश भर में आए बम्पर बम्पर आवेदन
लिपिकीय और इसके समकक्ष वर्ग में भर्ती के लिए किसी तकनीकी शिक्षा की डिग्री नहीं मांगी गई थी। जूनियर क्लर्क, अकाउंट क्लर्क, जूनियर टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क और कॉमर्शियल क्लर्क के लिए तो शैक्षणिक योग्यता महज बारहवीं निर्धारित की गई थी। इसके अलावा शेष सीनियर क्लर्क, स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड सहित सीनियर वर्ग के लिए भी महज स्नातक होना जरुरी था। इस वजह से देश में सवा करोड़ से अधिक अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन कर दिया। जानकारी के अनुसार बम्पर आवेदनों की वजह से ही परीक्षा व्यवस्थाएं करने में भी देरी हो रही है। आवेदन पत्रों की जांच और उसके बाद पूरे देश में एक साथ प्रारंभिक लिखित परीक्षा आयोजन के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।

फिलहाल अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया
रेलवे में फिलहाल सहायक लोको पायलट और तकीनीकी वर्ग की नियुक्तियों सहित जूनियर इंजीनियर और पैरा मेडिकल स्टाफ भर्ती की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जूनियर इंजीनियर भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल का कार्य प्रमुखता से चल रहा है। लिहाजा लिपिकीय वर्ग की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।

रेलवे बोर्ड ने दिया था स्पष्टीकरण
लिपिकीय वर्ग की परीक्षा में हो रही देरी को देखते हुए रेलवे भर्ती बोर्ड ने भी बाकाायदा सर्कुलर जारी कर अभ्यर्थियों को सूचित किया था कि फिलहाल प्रारंभिक लिखित परीक्षा की तिथि तय नहीं की गई है। इसके बाद ही यह अनुमान लगाया जा रहा था कि यह परीक्षा निकट भविष्य में आयोजित करने की संभावना नहीं है।

इन पद पर होनी है भर्ती
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट- 4319

कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क- 4940
स्टेशन मास्टर-6865

गुड्स गार्ड-5748
सीनियर कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क- 5638

सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट- 2873
जूनियर अकाउंट्स अस्सिटेंट कम टाइपिस्ट- 3164

ट्रेन क्लर्क-592
अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट- 760

कॉमर्शियल अप्रेंटिस-259
ट्रेफिक असिस्टेंट- 88

जूनियर टाइम कीपर-17 व सीनियर टाइम कीपर-14

इनका कहना है
एनटीपीसी के तहत क्लर्क भर्ती प्रारंभिक लिखित परीक्षा का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। रेलवे में फिलहाल सहायक लोको पायलट, तकनीकीय वर्ग भर्ती के पैनल बनाने सहित जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन का कार्य चल रहा है।

-के.आर. चौधरी, अध्यक्ष रेलवे भर्ती बोर्ड अजमेर