नौकरी पाने के लिए युवाओं को सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी। परीक्षा गवर्नमेंट आईटीआई ब्यावर में आयोजित होगी। इसके बाद साक्षात्कार भी आईटीआई में ही लिया जाएगा। योग्यता 10वीं और आईटीआई पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 24 वर्ष रखी गई है। फीटर, डीजल मेकैनिक, मोटर मेकैनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, टूल एंड डाई मेकर में आईटीआई डिग्रिधारी भर्ती में शामिल हो सकेंगे।