
alumini meats : पुरानी यादें हुई ताजा तो छलछलाई आंखें
अजमेर. सेंट एंसलम्स स्कूल में 1993 बैच के छात्रों की एल्युमिनी मीट का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस मौके पर सभी पुराने साथियों ने 25 साल पुराने विद्यार्थी जीवन को याद किया। स्कूली जीवन में की गई शरारतें व पुराने प्रचलित नामों से एक-दूसरे को पुकारने पर सहज ही आत्मीयता नजर आई। कई भावुक क्षणों को शेयर करते समय छात्रों के आंखों में पानी भर आया। इससे पूर्व सभी पुराने छात्रों का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। सभी अपनी कारों को छोड़ मोटरसाइकिलों पर विद्यार्थियों की भांति रवाना हुए और शहर के प्रमुख मार्गों से रैली के रूप में निकले तो नजारा देखते ही बनता था। छात्रों ने विद्यालय में अध्यापकों का सम्मान किया। छात्रों ने विद्यालय को रनिंग ट्रॉफी दी गई। यह ट्रॉफी दसवी कक्षा में टॉपर छात्र को दी जाएगी। अंत में विद्यालय प्राचार्य फादर सुसई मणिक्कम को शाला विकास के लिए आर्थिक सहयोग का चेक भी दिया गया
Published on:
29 Dec 2018 03:53 pm
