
छा गई मल्लिका और रोमियो की जोड़ी,छा गई मल्लिका और रोमियो की जोड़ी,छा गई मल्लिका और रोमियो की जोड़ी
अजमेर. मल्लिका और रोमियो की जोड़ी को देखने भी खूब पर्यटक और लोग पहुंच रहे हैं। मल्लिका और रोमियो ना तो फिल्म जगत के हीरो हिरोइन है बल्कि पंजाब से आए नुकरा नस्ल की घोड़ी और घोड़ा है, जो आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं।
पुष्कर में अन्तराष्ट्रीय पशु मेले में पंजाब से नुकरा नस्ल के घोड़े और घोड़ी की इस जोड़ी को देखने के लिए सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं। नुकरा नस्ल की रोमियो व मल्लिका की जोड़ी सफेद रंग की होने के साथ बेहतर नस्ल की है। मेले में आने वाले व्यापारी, आमजन, दर्शक एवं विदेशी पर्यटक भी रोमियो व मल्लिका की इस जोड़ी को देखने व कैमरे में कैद करने पहुंच रहे हैं। इनके मालिक हरप्रीत की अनुसार पंजाब से वे पिछले दस वर्षों से मेले में आ रहे हैं।
पुष्कर के अन्तरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में मोबाइल पर कोई सेल्फी लेता नजर आया तो कैमरे से फोटो उतारने लगा। पुष्कर में अजमेर ही नहीं, राजस्थान के अन्य जिलों के साथ पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र के अश्व पालक भी यहां पहुंचे हैं।
Published on:
6 Nov 2019, 3:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.