
पाक जायरीन का जत्था रात 2 बजे पहुंचेगा अजमेर
अजमेर. ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स में जियारत के लिए आने वाला पाक जायरीन का जत्था अब शुक्रवार रात्रि 2 बजे अजमेर पहुंचेगा। पहले पाक जायरीन का जत्था रात्रि 8 बजे भुज-बरेली ट्रेन से पहुंचने वाला था।
अजमेर में खाव्जा मोइनु²ीन चिश्ती के 808 वें उर्स में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के जायरीन आज रात्रि करीब 2 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचेगा। यहां कड़े सुरक्षा प्रबंध के बीच जायरीन को इनके लिए बनाए गए कैंप में ले जाया जाएगा। पाक जायरीन जत्थे के लिए पुरानी मंडी स्थित केन्द्रीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में व्यवस्था की गई है। विद्यालय के आसपास भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पाक जायरीन की सुरक्षा के साथ एंटेलिजेंस की टीमें भी सक्रिय हो गई हैं।
पहले भुज-बरेली से था आने का कार्यक्रम
पाक जायरीन का पहले शुक्रवार रात्रि 8 बजे भुज-बरेली से आने का कार्यक्रम था। अचानक कार्यक्रम में तब्दीली हो गई है। रेलवे स्टेशन से केन्द्रीय बालिका स्कूल तक पाक जायरीन जत्थे को लाने के लिए पुलिस की ओर से बस की व्यवस्था की गई है। वहीं पुलिस टीमें भी मौजूद रहेंगी।
Published on:
28 Feb 2020 01:55 pm
