11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

Panchayat Chunav 2020 : घूंघट की ओट से वोट. . ..

panchayat chunav 2020: पंचायत राज चुनाव के तहत ग्राम पंचायत राम मालिया में मतदान जारी है।

Google source verification

अजमेर

image

Preeti Bhatt

Jan 17, 2020

अजमेर /जोतायां . पंचायत राज चुनाव (panchayat chunav )के तहत ग्राम पंचायत राम मालिया में मतदान जारी है। कड़ाके की ठंड के बावजूद सभी जगहों पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ। दोपहर तक बड़ी संख्या में महिलाएं घूंघट की ओट में वोट डालने आईं । रिटर्निंग अधिकारी (Returning officer) संतोष कुमार के अनुसार ग्राम पंचायत (graam panchaayat) में कुल3793 वोटर (voter) है। 12 बजे तक 1290 वोट डाले जा चुके है। 12 बजे तक 34प्रतिशत मतदान (vote) हुआ। मतदान केंद्र पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस मुस्तैद नज़र आई

Read More :Panchayat Chunav 2020 : कड़ाके की ठंड में भी मतदाताओं का उत्साह चरम पर ….

यह भी पढ़ें : सरपंच व वार्ड पंच चुनाव का मतदान शुरु
ब्यावर. जवाजा पंचायत समिति के ग्राम पंचायतों में 46 सरपंच व 396 वार्ड पंच के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान शुरु हो गया है। सरपंच के चुनाव ईवीएम से तो वार्ड पंच के चुनाव मतपत्र से हो रहे है। 46 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद के लिए 338 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। राजियावास ग्राम पंचायत में सबसे ज्यादा 17 उम्मीदवार है और ऐसे में यहां पर हर बूथ पर दो ईवीएम लगाई गई है।

Read More: Panchayat Cunav : प्रथम चरण में मतदान आज

वहीं पांच ग्राम पंचायतों लसाडिय़ा, मालातों की बेर, मेडिय़ा, नून्द्रीमेन्द्रातान, सातुखेड़ा ग्राम पंचायत में त्रिकोणिय संघर्ष है। सरंपच पद के लिए पांच को छोड़कर 41 ग्राम पंचायत में तीन से अधिक प्रत्याशी है। सीधा मुकाबला कहीं पर भी नहीं है। आठ ग्राम पंचायतों में दस से ज्यादा प्रत्याशी मैदान में डटे हुए है। पंचायत राज चुनाव को लेकर प्रत्याशियों में खासा उत्साह है। जवाजा में 1 लाख 49 हजार 374 मतदाता है, जिसमें पुरुष मतदाता 75,268 एवं महिला मतदाता 74,104 तथा 2 ट्रांसजेंडर मतदाता है। इन्हीं में से 987 दिव्यांग मतदाता भी है। सुबह आठ बजे से पांच बजे तक मतदान होगा और इसके बाद मतगणना कर परिणाम की घोषणा की जाएगी।

Read More: Panchayat Raj Election : तीन हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी देंगे ड्यूटी