11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Panchayat Cunav : प्रथम चरण में मतदान आज

मतदान दल पहुंचे : सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगा मतदान पीसांगन, भिनाय, जवाजा व श्रीनगर की 7 ग्राम पंचायतों में होगा चुनाव

less than 1 minute read
Google source verification
Panchayat Cunav : प्रथम चरण में मतदान आज

Panchayat Cunav : प्रथम चरण में मतदान आज

अजमेर.

पंचायत आम चुनाव 2020 के प्रथम चरण का मतदान शुक्रवार सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगा। मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान दल गुरुवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज से मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए।

जिला निर्वाचन अधिकारी विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि सुबह पॉलीटेक्निक कॉलेज में मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। इसके पश्चात मतदान दल के अधिकारी चुनाव सामग्री प्राप्त कर अपने मतदान केन्द्र के लिए रवाना हुए।

READ MORE : डिस्कॉम के अधिकारी कर रहे बिजली चोरी, तीन निलम्बित

इससे पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी शर्मा ने पॉलीटेक्निक कॉलेज पहुंचकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया और मतदान दलों की रवानगी सुनिश्चित की। उन्होंने मतदान दल अधिकारियों को कहा कि वे मतदान कार्य स्वतंत्र, निष्पक्ष व त्रुटिरहित चुनाव सम्पन्न कराएं।

READ MORE : Patrika Bird Fair : आनासागर झील में फिर इतिहास दोहराएगा पत्रिका बर्ड फेयर

उन्होंने बताया कि पंचायत समिति पीसांगन की 24 ग्राम पंचायतों के 105 मतदान केन्द्र, भिनाय की 25 ग्राम पंचायतों के 120 मतदान केन्द्र, जवाजा की 46 ग्राम पंचायतों के 157 तथा श्रीनगर की 7 ग्राम पंचायतों के 40 मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दल रवाना हुए।

READ MORE : Patrika Bird Fair : कह रहे परदेसी पावणे, हम आ गए हैं आप भी चले आइये

उन्होंने बताया कि पंचायत मुख्यालय पर मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना होगी। प्रथम चरण में शामिल ग्राम पंचायतों के उप सरपंच पद के लिए चुनाव शनिवार को होंगे।