11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

Patrika Bird Fair 2020 : सुर्ख धूप में परिन्दों का कलरव, शहरवासी रोमांचित

माघ की सर्द सुबह और सूरज की सुनहरी रोशनी के बीच बर्ड फेयर 2020 का शुक्रवार को शानदार आगाज हुआ।

Google source verification

अजमेर

image

Preeti Bhatt

Jan 17, 2020

अजमेर. माघ की सर्द सुबह और सूरज की सुनहरी रोशनी के बीच बर्ड फेयर 2020 (bird fair 2020) का शुक्रवार को शानदार आगाज हुआ। आनासागर झील (anasagar lake) की संगमरमर निर्मित बारादरी (anasagar baradari) पर शहरवासी उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ जुटे। हजारों मील से आए प्रवासी और देशी परिन्दों (migratory birds) झील में इठलाते दिखे। पेड़ों के ठूंठ पर बैठे, टहनियों-झाडिय़ों में छिपे और पानी में मछलियां और भोजन की तलाशते परिन्दों को देखकर शहरवासी हैरान रह गए। कई लोगों को अजमेर(ajmer) में पक्षियों की इतनी प्रजातियों और सुंदरता को देखने और जानने का अवसर मिला। प्रदर्शनी में राजस्थान पत्रिका, जिला प्रशासन, एडीए और बर्ड कंजर्वेशन सोसायटी ने सहयोग दिया।

Read More: Patrika Bird Fair : जानना चाहते हैं परिंदों की दुनिया तो चले आइये बारादरी

राजस्थान पत्रिका के संपादकीय प्रभारी के. आर. मुण्डियार ने कहा कि पत्रिका केवल अखबार नहीं समाज का सजग प्रहरी है। बर्ड फेयर के बाद ही नगर निगम ने बर्ड सेंचुरी पार्क बनाया और गणतंत्र दिवसफोटोग्राफर दीपक शर्मा ने कहा बर्ड फेयर के साथ फोटोग्राफी का गहरा संबंध है। झील में कई प्रजातियों के पक्षी आते हैं। हमें इनके लिए सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने पक्षियों की फोटोग्राफी के गुर भी सिखाए। अंत में राजस्थान पत्रिका के शाखा प्रभारी बृजेश शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Read More: Bird Fair 2020: सैंकड़ों बच्चों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में उकेरे खूबसूरत चित्र – देखें तस्वीरें

यह रहे समारोह में मौजूद
एडीए के सचिव किशोर कुमार, एसपीसी-जीसीए के प्राचार्य डॉ. एम.एल. अग्रवाल, एमडीएस विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. के. सी. शर्मा, पूर्व प्राचार्य डॉ. के. के. शर्मा, जूलॉजी के विभागाध्यक्ष प्रो. सुभाष चंद्र, रिमोट सेंसिंग विभागाध्यक्ष प्रो. सुब्रतो दत्ता, शिव कुमार बंसल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा खान, पार्षद महेंद्र जैन मित्तल, सुनील केन, चंद्र प्रकाश बोहरा, पार्षद महेंद्र जादम, पार्षद अनीश मोयल, डॉ. सुनील लारा, पूर्व पार्षद नौरत गुर्जर, सर्वेश पारीक, संजय सेठी, दीपक शर्मा, डॉ.अतुल दुबे, पक्षीविद् डॉ. के. के. शर्मा, एडीए के एक्सईएन राजेंद्र कुड़ी, जेईएन धर्मेन्द्र सिंह चौहान, अमित बजाज, मनोज और अन्य ने सहयोग दिया है। तीन दिवसीय पक्षियों के मेले में वन विभाग, नागरिक सुरक्षा विभाग, यातातात पुलिस, सेवाएं देने में जुटे हैं।

Read More: Patrika 4th Bird Fair 2020: सर्द मौसम में गर्मजोशी से रंग बिखेरते कलाकार ,देखें वीडियो