5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Patrika Hamrah: गुलाबी ठंडक में योग और व्यायाम, बिताए सुकून के पल

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
patrika hamrah programme

patrika hamrah programme

अजमेर.

नवम्बर की गुलाबी ठंडक में रविवार को लोगों ने सुकून के पल बिताए। रोजमर्रा की भागदौड़, वाहनों के शोर-शराबे से दूर रहकर उन्हें प्रकृति को निहारा। अरावली की सुंदरता और आनासागर के पक्षियों के कलरव के बीच प्रकृति प्रेमी उत्साहित नजर आए। राजस्थान पत्रिका के हमराह में सबको ठहाका लगाने, सैर-सपाटा और योग करने का अवसर मिला।

गौरव पथ-आनासागर चौपाटी पर आयोजित हमराह कार्यक्रम में बच्चे, युवा, प्रौढ़ और बुजुर्ग भाग लेने पहुंचे। सुबह के शांत वातावरण, ठंडी बयार और पक्षियों के कलरव ने सुबह को सुरमयी बना दिया। खुली सडक़ पर बच्चों को मस्ती का मौका मिल गया। उन्होंने स्केटिंग का जमकर लुत्फ उठाया। बुजुर्गों के ओम के उच्चारण से वातारवण गूंज उठा। जैसे ही प्राची से सूरज निकला लोगों ने पहली किरण को नमस्कार किया।

किया मतदान के लिए प्रेरित

रंगमंच के ख्यातनाम कलाकार गोपाल बंजारा ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान लोगों को आगामी चुनाव में अधिकाधिक मतदान की शपथ दिलाई गई। उन्हें हास्य नाटिका का मंचन भी किया।

स्वास्थ्य जांच में उमड़े लोग

कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुरेश जयसिंघानी और उनकी टीम लोगों का ब्लड शुगर और रक्तचाप की जांच की। इस दौरान खासी भीड़ रही। स्वास्थ्य जांच के अलावा कई लोगों ने खान-पान, पौष्टिक आहार और अन्य परामर्श भी लिया।

स्केट्स पर दिखाए करतब

इस अवसर पर स्केटिंग रोल बॉल एसोसिएशन की ओर से आकर्षक गतिविधियां कराई गई। कोच दिनेश शर्मा के निर्देशन में फायर हर्डल उपर व नीचे से, बैक स्केटिंग, जंपिंग, स्ट्रेचिंग व जिक जैक और अन्य कतरब शानदार रहे। इन्हें देखकर लोगों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया।

किया योगाभ्यास

हमराह में योगासन कराए गए। योग प्रशिक्षक नेमीचंद तम्बोली और उनकी टीम सूर्य नमस्कार, कपालभाति और अन्य योगासन का अभ्यास कराया।

सोशल मीडिया पर छाया हमराह

हमराह कार्यक्रम सोशल मीडिया पर छाया रहा। लोगों ने खुद और परिवार की सेल्फी-फोटो खींचकर फेसबुक और वॉट्सएप पर अपलोड किए। इस पर उन्हें तुरन्त कमेंट और लाइक्स मिले। इस दौरान कांग्रेस नेता शिव बंसल, योग प्रशिक्षक नेमीचंद तम्बोली, सी. पी. कटारिया, डॉ. हरीश बेरी, रचित कच्छावा और अन्य मौजूद रहे।