29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरयाळो राजस्थान : एडीजी मेहरड़ा ने जवानों के जोश और जज्बे को सराहा

एडीजी( आरएसी) ने किया हाडीऱानी बटालियन का किया निरीक्षण,पत्रिका के हरयाळो राजस्थान मुहिम में पौधपोरण को सराहा  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 10 Jul 2019, 3:09 PM IST

Patrika harayaalo raajasthaan campaign news

हरयाळो राजस्थान : एडीजी मेहरड़ा ने जवानों के जोश और जज्बे को सराहा

अजमेर. अतिरिक्त महानिदेशक(आरएसी) डॉ. रविप्रकाश मेहरड़ा मंगलवार शाम नारेली स्थित हाड़ीरानी महिला बटालियन पहुंचे।उन्होंने बटालियन परिसर में राजस्थान पत्रिका के हरियालो राजस्थान (hariyaalo raajasthaan) में 11 हजार पौधे लगाए जाने के संकल्प की सराहना करते हुए जवानों के जोश-जज्बे को सहारा। एडीजी मेहरड़ा ने कहा कि पौधे लगाना जितना आसान है उसकी सार-संभाल करना उतना मुश्किल है।

पौधे का पालन-पोषण भी बच्चे की तरह किया जाता है।इन्हें भी समय पर खाद-पानी देना जरूरी है। उन्होंने हाड़ीरानी बटालियन में कमांडेंट अनिल कुमार टांक, डिप्टी कमांडेंट प्रीति चौधरी, अश्वनी राजोरिया की ओर से किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बटालियन परिसर में बनाए गए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम में सबमर्सिबल पम्प का उद्घाटन किया। कमांडेंट टांक ने राजस्थान पत्रिका, अजमेर विकास प्राधिकरण व हिन्दुस्तान जिंक की ओर हरयाळो राजस्थान में किए गए प्रयास की प्रशंसा की। इससे पहले एडीजी को हाड़ीरानी बटालियन के महिला जवानों ने क्वार्टर गार्ड की सलामी दी।

Read More :पुष्कर को नहीं मिला नया, पहले ही शुरू हुआ कामकाज

एडीजी ने लगाया फलदार पौधा

एडीजी मेहरड़ा ने भी हाड़ीरानी महिला बटालियन परिसर में फलदार पौधा लगाकर मुहिम में अपना योगदान दिया। कमांडेंट अनिलकुमार टांक, एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट अमरसिंह चौहान ने भी पौधरोपण किया। एनडीआरएफ व हाड़ीरानी महिला बटालियन के जवानों ने तीन दिन पहले लगाए गए पौधों को पानी पिलाकर सार-संभाल किया।

Read More : आनासागर लबालब, चैनल गेट से निकल रहा पानी

दिया आर्थिक सहयोग
डिप्टी कमांडेंट प्रीति चौधरी ने बताया कि पम्प के जरिए बटालियन में लगाए गए पौधों को पानी पिलाने में इस्तेमाल किया जाएगा। पम्प कमांडेंट में तैनात कर्मचारियों के आर्थिक सहयोग से लगाया गया है।