29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुष्कर को नहीं मिला नया, पहले ही शुरू हुआ कामकाज

छह रोड का काम पूरा हो चुका है अर्थात अंडरग्राउंड बिजली की केबल डाली जा चुकी है तथा अभी वीआईपी रोड पर अंडरग्राउंड केबल डालने के काम चल रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 10 Jul 2019, 12:51 PM IST

pushkar under cable work

pushkar under cable work

अजमेर

पुष्कर में बिजली की अंडर ग्राउंड बिजली केबिल डालने का काम पिछली भाजपा सरकार में शुरू हुआ था। पहले चरण में 7 रोड के लिए काम किया जाना स्वीकृत किया गया था।

इनमें पुष्कर के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर गुरुद्वारा तक, जमनी कुंड रोड , पंच कुंड रोड, बाममदेव रोड, वीआईपी मार्ग तथा गुरुद्वारा से लेकर सरोवर के चक्कर लगाते हुए पुन: गुरुद्वारा तक कि योजना थी।

छह करोड़ का कामकाज पूरा
इस योजना के छह रोड का काम पूरा हो चुका है अर्थात अंडरग्राउंड बिजली की केबल डाली जा चुकी है तथा अभी वीआईपी रोड पर अंडरग्राउंड केबल डालने के काम चल रहा है।
लेकिन कस्बे के आंतरिक गली मोहल्लों में अभी तक भी तार लटके पड़े हैं यहां पर अंडरग्राउंड केबल नहीं डाली जा सकी है इसका योजना प्रस्तावित नहीं होना है।

read more: अजमेर पर कम मेहरबान रहे गहलोत, उम्मीदें नहीं हुई पूरी

सिर्फ ये मिला अजमेर जिले को

-निम्बार्कतीर्थ सलेमाबाद में प्रथम श्रेणी का पशु चिकित्सा केंद्र

-पुष्कर तीर्थ में बिजली की भूमिगत केबल डालने का कार्य

-अजमेर जिले में रीको के नए औद्योगिक क्षेत्र

-राजस्थान के अन्य जिलों की तरह अजमेर में गली-मोहल्ला क्लिनिक

-जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध अस्पताल में फ्री सीटी स्केन और एमआरआई सुविधा

-सरवाड़-केकड़ी के फतेहगढ़ में ऐतिहासिक स्थल का जीर्णोद्धार

-जिला कलक्टर के बजाय राजस्व अपीलीय अधिकारी होंगे संभागीय आयुक्त को

read more: बजट से अजमेर को उम्मीद, देखिए क्या देती है सरकार