29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर पर कम मेहरबान रहे गहलोत, उम्मीदें नहीं हुई पूरी

वित्त मंत्रालय उनके पास होने से सभी जिलों को कुछ ना कुछ मिलने की उम्मीद है। अजमेर जिला भी उनमें शामिल है। लेकिन जिले पर गहलोत ज्यादा मेहरबान नहीं हुए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 10 Jul 2019, 12:41 PM IST

CM ashok gehlot

CM ashok gehlot

अजमेर.

प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपना पहला बजट पेश कर रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इसे विधानसभा में पेश कर रहे हैं। वित्त मंत्रालय उनके पास होने से सभी जिलों को कुछ ना कुछ मिलने की उम्मीद है। अजमेर जिला भी उनमें शामिल है। लेकिन जिले पर गहलोत ज्यादा मेहरबान नहीं हुए हैं।

सीएम अशोक गहलोत ने मार्च में विधानसभा में तीन महीने का लेखानुदान पारित किया था। दिसंबर में सरकार के गठन के बाद उन्होंने अपना पहला बजट पेश किया है। विधानसभा में सुबह 11 बजे बजट उनका अभिभाषण शुरू हुआ। इसमें जोधपुर जिला ही ज्यादा छाया रहा।

सिर्फ ये मिला अजमेर जिले को
-निम्बार्कतीर्थ सलेमाबाद में प्रथम श्रेणी का पशु चिकित्सा केंद्र
-पुष्कर तीर्थ में बिजली की भूमिगत केबल डालने का कार्य
-अजमेर जिले में रीको के नए औद्योगिक क्षेत्र
-राजस्थान के अन्य जिलों की तरह अजमेर में गली-मोहल्ला क्लिनिक
-जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध अस्पताल में फ्री सीटी स्केन और एमआरआई सुविधा
-सरवाड़-केकड़ी के फतेहगढ़ में ऐतिहासिक स्थल का जीर्णोद्धार
-जिला कलक्टर के बजाय राजस्व अपीलीय अधिकारी होंगे संभागीय आयुक्त
-प्रत्येक थाना क्षेत्र में स्वागत कक्ष

नहीं पूरी हुई ये उम्मीद.......
अजमेर में सभी सुविधाओं युक्त मेडिसिटी, जिसमें उपचार की सभी सुविधाए
अजमेर के ब्यावर उपखंड को जिला बनने का इंतजार
अजमेर में अरावली-तारागढ़ पर पर्यटन विकास के लिए नए संस्थान
-स्मार्ट सिटी अजमेर में राज्य सरकार की नई विकास योजना