6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्यावर में मासूम से दरिंदगी करने वाले के लिए मांगी फांसी

राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Amit Kakra

Jun 20, 2019

people of beawar want justice for girl

ब्यावर में मासूम से दरिंदगी करने वाले के लिए मांगी फांसी

ब्यावर में बीते सप्ताह हुए मासूम से दुराचार को लेकर लोगों में गुस्सा है। गुरुवार को भी लोगों ने प्रदर्शन किया और उपखण्ड अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर आरोपियों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की है।
ब्यावर में गत दिनों मासूम से हुए दुराचार को लेकर लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। घटना को लेकर कई दिनों से प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपखण्ड अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर आरोपियों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष सोहन मेवाड़ा ने बताया कि घटना से ब्यावरवासियों में रोष है। ऐसे मामले में पीडि़तों की प्रभावी पैरवी करके आरोपियों को फांसी के फंदे तक पहुंचाया जाना चाहिए। ताकि भविष्य में कोई ऐसा कृत्य करने की हिम्मत नहीं करे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी पारसपंच जैन सहित अन्य उपस्थित थे।

महिला जुआघर : 6 महिलाएं खेल रही थीं एेसा खेल, पुलिस ने पकड़ा

उल्लेखनीय है पुलिस ने बुधवार को टॉडगढ़ क्षेत्र से राजसमंद भीम नन्दावट बेलड़ों का बाडिय़ा निवासी मुख्य आरोपी महेन्द्र सिंह पुत्र हीरासिंह रावत, 24 मील रावजी तालाब कूकड़ा निवासी कुशाल पुत्र गोविन्दसिंह रावत को गिरफ्तार किया। प्रकरण में मददगार राजसमन्द भीम आम्बा का बाडिया निवासी हरिसिंह पुत्र गोकुल सिंह रावत, पुष्पेन्द्र सिंह उर्फ भागू पुत्र शंकर सिंह रावत, राजसमन्द भीम रावजी का तालाब कूकड़ा निवासी गजेन्द्र पुत्र गोविन्द सिंह रावत को गिरफ्तार किया। आरोपी वारदात के बाद से दुर्गम पहाडिय़ों में फरारी काट रहे थे जबकि तीन मददगार लगातार रसद और पानी की व्यवस्था में जुटे थे।

For live videos of Ajmer- Ajmer_Patrika