5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के इस शहर को इंतजार है इसका, हुआ काम तो बंटेगी मिठाई

इसके अलावा क्षेत्र के बड़े पेड़ों पर तोता, मैना, कोयल और अन्य पक्षी भी बहुतायत में हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
city garden in ajmer

city garden in ajmer

अजमेर.

शहर वासियों को शास्त्री नगर-लोहागल रोड स्थित नगर वन उद्यान का इंतजार है। यहां अधिकांश काम पूरा हो चुके हैं। अब लोगों की निगाहें इसके उद्घाटन पर टिकी हैं।पूर्व भाजपा सरकार ने 2014-15 के बजट में नगर वन उद्यान बनाने की घोषणा की थी। पर्याप्त जमीन नहीं मिलने और अन्य तकनीकी कारणों से इसमें देरी हो गई। 22 जून 2017 को पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने उद्यान की नींव रखी थी।

उद्यान में हुए यह निर्माण

नगर वन उद्यान पाथ-वे बनाया गया है। पहाड़ों से बहकर आने वाले पानी के संग्रहण के लिए पाल और नालों पर एनिकट बनाए गए हैं। बच्चों के लिए झूले भी लगाए गए हैं। इसके अलावा तीन वॉच टावर बनाए गए हैं। यहां से अरावली की पहाडिय़ों और उद्यान की खूबसूरती को निहारा जा सकता है। बीते साल विधानसभा चुनाव और हाल में लोकसभा चुनाव आचार संहिता के चलते उद्यान का उद्घाटन नहीं हो पाया था। चुनाव हो चुके हैं। अब लोगों को उद्यान खुलने का इंतजार है।

घूम सकेंगे मखमली घास में
वन उद्यान में पौधे और हरी घास लगाई गई है। यहां लोग सैर-सपाटा कर सकेंगे। परिसर में 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाए गए हैं। इनमें नीम, पीपल, बरगद, अमलताश, गुलमोहर और अन्य पौधे शामिल हैं। पेड़-पौधों और घास के लिए बोरिंग से पानी का इंतजाम किया गया है।

क्षेत्र में कई वन्य जीव
नगर वन उद्यान क्षेत्र में कई वन्य जीव भी मौजूद हैं। वन विभाग के कार्मिकों के अनुसार यहां खरगोश, जरख, सेवली, हिरण और अन्य जीव-जंतु दिखते रहते हैं। इसके अलावा क्षेत्र के बड़े पेड़ों पर तोता, मैना, कोयल और अन्य पक्षी भी बहुतायत में हैं। विभाग ने पक्षियों के लिए पेड़ों पर पानी के कुंडे भी लगाए हैं। हालांकि कई लोग यहां सुबह-सुबह सैर को आने भी लगे हैं।