
अजमेर में हर साल बढ़ते वाहनों के दबाव के चलते यातायात की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। अतिव्यस्ततम शहर के हृदयस्थल स्टेशन रोड पर बेतरतीब यातायात के कारण दिनभर में कई बार जाम लग जाता है। स्टेशन के सामने सवारी टैम्पो, ऑटोरिक्शा व अन्य नगरीय परिवहन वाहनों तथा जहां-तहां खड़े ठेले और थडिय़ों के कारण मिनट-मिनट में जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। जबकि मार्टिंड़ल ब्रिज तिराहे से गांधी भवन तक बिना रुके थ्रू ट्रेफिक की व्यवस्था है। लेकिन अतिक्रमण के कारण हालात बिगड़ जाते हैं।

