अजमेर.
महाराष्ट्र, कर्नाटक सहित सीमांध्र-तेलंगाना और अन्य राज्यों से मुस्लिम और अन्य धर्मावलंबी (religious peoples) रविवार को ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पहुंचे। उन्होंने मजार शरीफ पर चादर और फूल पेश कर दुआ मांगी।
Read More: LOOT: फैंक दी आंखों में लाल मिर्ची, फिर भी नहीं कर सके ये काम
महाराष्ट्र के उस्मानाबाद स्थित ख्वाजा हामिद अली शाह (khwaza hamid ali shah), हैदराबाद के चिश्ती चमन और अन्य इलाकों से मुस्लिम एवं अन्य धर्मावलंबी रविवार को दरगाह पहुंचे। दल में करीब 1 हजार से ज्यादा जायरीन (pilgrims in ajmer) शामिल थे। दल ने ख्वाजा साहब (garib nawaz) के मजार शरीफ पर मखमली चादर और फूल पेश किए।
Read More:Fraud: अजमेर में हैकर्स ने उड़ाए लाखों रुपए, एकाउंट किए खाली
कायम रहे अमन-सौहार्द
दल में आए लोगों ने कहा कि भारत में सदियों से सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर रहे हैं। सवपंथ समभाव ही हमारी ताकत है। देश में अमन-चैन और सौहार्द कायम रहना चाहिए।
Read More: पथ संचलन का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत…..देखिए वीडियो
फैंक दी आंखों में लाल मिर्ची, फिर भी नहीं कर सके ये काम
अजमेर. आंखों में मिर्ची डालकर गैस एजेंसी मैनेजर का नकदी भरा बैग लूटने का प्रयास करने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। अलवर गेट थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी मुकेश चौधरी ने बताया कि धाननाडी रोड निवासी बजरंग सिंह (59) पुत्र इंदर सिंह राजपूत ने अलवर गेट थाने में शिकायत दी थी। उसने बताया कि वह मातृछाया गैस एजेंसी में मैनेजर पद पर कार्यरत है। 2 जनवरी को वह अपने साथी अशोक कुमार के साथ स्कूटर पर बैग में 2 लाख 18 हजार 770 रुपए लेकर मेयो गल्र्स कॉलेज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा जा रहे थे। दोपहर 2.30 बजे बैंक के निकट पहुंचने पर दो व्यक्ति बाइक पर मिले। उन्होंने आंखों में मिर्ची पाउडर बैंक दिया। इससे अशोक और वह स्कूटर से गिर गए। दोनों आरोपियों ने नोटों से भरा बैग छीननेका प्रयास किया, लेकिन उसने बैग नहीं छोड़ा। जोर से चिल्लाने पर दोनों आरोपी बाइक पर बैठकर फरार हो गए। विशेष टीम में सहायक उपनिरीक्षक रामकिशन, बृजलाल, रामनरेश और सुखराम शामिल थे।