5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM Modi In Ajmer Highlights:आसमान में मंडराया चॉपर, कुछ देर में सभा स्थल पहुंचेंगे पीएम मोदी

www.patraika.com/rajasthan-news

2 min read
Google source verification
Narendra Modi Ajmer visit Live Update

Narendra Modi Ajmer visit Live Update

अजमेर.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अजमेर में सभा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। कायड़ विश्राम स्थली में भारतीय वायु सेना के चॉपर मंडराने लगे हैं। इस वक्त घड़ी में दोपहर के करीब 12.55 बज चुके हैं। लगभग पांच से दस मिनट में पीएम मोदी का हैलीकॉप्टर विश्राम स्थली स्थित विशेष हैलीपेड पर लैंड करेगा। यहां सीएम वसुंधरा राजे, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी पीएम का स्वागत करेंगे।

पीएम मोदी की सभा का मंच जहां 40 गुना 60 फीट आकार का बनाया गया है वहीं इसकी ऊंचाई 8 फीट रखी गई है। मंच के सामने बनाए गए तीन प्रमुख डोम (पांडाल) की चौड़ाई 650 फीट एवं लम्बाई करीब 900 फीट रखी गई है। इसके साथ ही डोम के बाद शामियाने के नीचे भी आमजन व कार्यकर्ताओं को बैठाने की व्यवस्था की गई है।

वहीं पार्र्किंग के लिए 500 से अधिक बीघा खाली जमीन तैयार की गई है।आजादी के बाद अजमेर की सबसे बड़ी सभा का रूप देते हुए आयोजकों की ओर से डोम में जो व्यवस्था की गई है उसके लिहाज से करीब 2 लाख कार्यकर्ताओं एवं आमजन के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं शामियाने लगाकर जो व्यवस्था की गई है वह इससे अलग रखी गई है।

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने 3 से 5 लाख तक आमजन के पहुंचने का दावा किया है। वहीं संयोजक मंडल की ओर से करीब 3 लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

कार्यकर्ताओं एवं आमजन के लिए पेयजल की व्यवस्था के तहत 3 लाख का टार्गेट निर्धारित किया गया है। आंकड़ा जुटाने के लिए इन पर फोकससभा में तय किए गए लक्ष्य (आंकड़ों) को जुटाने के लिए भाजपा प्रदेश संगठन एवं सत्ता की ओर से अजमेर जिले पर अधिक फोकस किया गया है। यहां प्रत्येक विधायक को 120 से 130 बसों का टार्गेट दिया है।

अजमेर शहर के प्रत्येक मंडल से 120 बस पहुंचाने के दावे किए गए हैं। पृथ्वीराज मंडल को कम लक्ष्य दिया गया है। अजमेर जिले में अल्पसंख्यक मोर्चा को 30 बसों का टार्गेट दिया गया है। शहर के प्रत्येक वार्ड पार्षद के पास करीब 8 से 10 बसों को भरने का जिम्मा सौंपा गया है। जहां पार्षद भाजपा के नहीं है वे मंडलवार संख्या बढ़ाने में जुटे हैं। अकेले अजमेर शहर में 400 बस विश्राम स्थली पहुंची है।