5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नरेंद्र मोदी के 6 अक्टूबर के प्रस्तावित दौरे से पूर्व छावनी बना राजस्थान का ये शहर

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Dinesh Saini

Oct 03, 2018

police

पुष्कर/अजमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 6 अक्टूबर को प्रस्तावित पुष्कर यात्रा को लेकर व्यवस्था चाक-चौबंद होनी शुरू हो गई है। मेला मैदान पर बन रहे हेलीपैड एरिया पर चौबीसों घंटे पुलिस का पहरा बिठा दिया गया है। वहीं जगत पिता ब्रह्मा जी मंदिर में भी जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। पुष्कर और ब्रम्हा मंदिर में आने जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है।

मंदिर का निखरा स्वरूप
यात्रा के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अक्टूबर को पुष्कर के ब्रह्मा जी मंदिर में दर्शन पूजा करने के बाद यहां पर 24 करोड़ की लागत से बन रहे एंट्री प्लाजा का अवलोकन और लोकार्पण करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मोदी के दौरे के मध्यनजर ब्रह्मा जी मंदिर की कायापलट होने लगी है। ब्रह्मा जी मंदिर के गर्भगृह के दालान की छत और मुख्य शिखर पर रोशनी का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं मंदिर परिसर की चारों दीवारों पर हो रही गंदगी को हटाकर रंगरोगन का काम शुरू कर दिया गया है।

अब तक यात्रा कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अक्टूबर को पुष्कर के ब्रह्मा जी मंदिर में दर्शन करेंगे। ब्रह्मा मंदिर के गर्भ ग्रह के पास से सीढिय़ां चढ़ कर ऊपर बैठक हॉल के पास बने दालान में जाकर एंट्री प्लाजा का लोकार्पण करेंगे। अभी तक पुष्कर प्रशासनिक हलकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुष्कर सरोवर के पूजन करने का कोई कार्यक्रम नहीं बताया जा रहा है। लेकिन माना जा रहा है कि धार्मिकता से जुड़ी भाजपा सरकार के सर्वे सर्वा होने के कारण पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना भी कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर कायड़ विश्राम स्थली पर प्रधनमंत्री मोदी की सभा के लिए तैयारियां जोरों से की जा रही है।


हेलीपैड का काम जोरों पर
सार्वजनिक निर्माण की विभाग की ओर से पुष्कर के मेला मैदान की 150 गुना 150 मीटर की विशाल भू-भाग पर हेलीपैड बनाया जा रहा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता टीएम गोपालन के अनुसार, हेलीपैड के लिए 3 जगहों पर सेना के हेलिकॉप्टर खड़े करने की व्यवस्था रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के साथ तीन हेलीकॉप्टर साथ में आएंगे। सुरक्षा कारणों के मद्देनजर विशाल हेलीपैड का पक्का निर्माण कराया जा रहा है।