
groom arrested
विवाह के लिए दूल्हे की निर्धारित उम्र 21 साल से कम होना एक युवक को भारी पड़ा। तोरण मारने से पहले उसको पुलिस ने थाने पहुंचा दिया। दस्तावेज में उम्र कम निकली तो उसे और उसके पिता को पूरी रात थाने में गुजारनी पड़ी।
पुलिस ने दूल्हे व उसके पिता को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद उनके खिलाफ बाल विवाह प्रतिषेद्ध अधिनियम में इस्तगासा दायर कर कार्रवाई शुरू कर दी।
थानाप्रभारी हरिपालसिंह ने बताया कि सराधना निवासी पप्पूलाल के बेटे मुकेश की बारात रविवार रात को कल्याणीपुरा आई। पुलिस को मुखबिर से दूल्हा-दुल्हन की उम्र कम होने की सूचना मिली। तोरण मारने से पहले अलवर गेट थाना पुलिस मंडप में पहुंच गई। पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन के दस्तावेज देखे तो दूल्हा निर्धारित उम्र से कम पाया गया।
पुलिस तोरण की रस्म को रुकवा दूल्हे और उसके पिता को अलवर गेट थाने ले आई। पुलिस ने उन्हें शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। दूल्हे और उसके पिता ने पूरी रात थाने में गुजारी।
पुलिस ने सोमवार को दूल्हे और उसके पिता के खिलाफ इस्तगासा दायर किया। उन्होंने बताया कि नियमानुसार विवाह के लिए लड़की की उम्र 18 साल और लड़के की उम्र 21 साल निर्धारित है।
Published on:
02 May 2017 09:59 am
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
