28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हद हो गई अब तो , जिंदा इंसान नहीं शव के साथ कर रहे थे वो ये गंदा काम पुलिस ने किया गिरफ्तार

बुबानी गांव में श्मशान में शव के साथ जादू टोना करने पर हंगामा खड़ा हो गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 14 May 2018, 9:30 AM IST

jadu tona may ki hatya

अजमेर/गगवाना. बुबानी गांव में श्मशान में शव के साथ जादू टोना करने पर हंगामा खड़ा हो गया। ग्रामीणों की शिकायत पर गेगल थाना पुलिस ने पूर्व सरपंच समेत चार जनों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

पुलिस के अनुसार बुबानी निवासी लादूसिंह रावत ने शिकायत दी कि उसके भाई की मृत्यु 11 मई को हुई थी। रविवार को वह तीसरे की रस्म के लिए श्मशान पहुंचा तो यहां कुछ लोग दाह संस्कार के स्थान पर टोना टोटका करते हुए नजर आए। उन्होंने टोका तो पूर्व सरपंच गोपाल महाराज, लक्ष्मणराम उर्फ रूद्रगिरी महाराज मौजूद थे।

पूछताछ पर उन्होंने कैलाश महाराज, ओमप्रकाश जाचक, लालचन्द उर्फ श्यामसुन्दर, अमरानन्द, ओमप्रकाश समेत अन्य का नाम कबूला। सूचना पर गेगल थाना पुलिस भी श्मशान पहुंच गई। पुलिस ने लादू सिंह की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व सरपंच गोपाल महाराज, लक्ष्मणराम, श्याम सुन्दर व ओमप्रकाश को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

गर्दन कटा मुर्गा
लादूसिंह रावत ने बताया कि वह तीसरे की रस्म के लिए श्मशान पहुंचा तो दाह संस्कार के स्थान पर गर्दन कटा मुर्गा पड़ा मिला। देखने पर महिला की चोटी के बाल, श्रृंगार का सामान समेत अन्य संदिग्ध वस्तुएं मिली। जो जादूटोने में इस्तेमाल होना प्रतीत हुई। जादू टोने की सूचना मिलते ही ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों ने भी जादू टोने का शक जाहिर किया।


श्मशान में जादू टोने की शिकायत मिली थी। पुलिस दल ने चार जनों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है।

दिनेश चौधरी, थानाप्रभारी गेगल

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग