
रविवार रात फॉयसागर रोड पर चेन स्नेचिंग की वारदात के बाद घटनास्थल पर पहुंची गंज थाना पुलिस।
अजमेर(Ajmer News).क्रिश्चियन गंज और क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की वारदातों का अभी खुलासा भी नहीं हो सका कि रविवार शाम को बाइक सवार गिरोह गंज थाना क्षेत्र फॉयसागर पुलिस चौकी के पास महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने का लोकेट तोड़ ले गए। अंधेरे में आरोपी तेजगति में फरार हो गए। वहीं नया बाजार में खरीददारी करने आई युवती के बैग में कट लगाकर पर्स चोरी करके ले गए। शहर में बढ़ती चेन स्नेचिंग व राहजनी की वारदातों से आमजन में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस की बेबसी का आलम यह है कि चेन स्नेचर गिरोह की तलाश अब भी सीसीटीवी के भरोसे बनी हुई है।
फॉयसागर रोड शास्त्री कॉलोनी निवासी प्रियंका गोयल रविवार शाम करीब साढ़े 7 बजे घर से किराणा स्टोर जाने के लिए पैदल निकली। फॉयसागर पुलिस चौकी से डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर जोगराज नगर के सामने पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने गले पर अचानक झपट्टा मारा। बाइक सवार झपट्टे में प्रियंका के गले से सोने के मंगलसूत्र का लॉकेट तोड़ ले गए। पीडि़ता ने शोर मचाते हुए बाइक सवार को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी तेजगति में फरार हो गए। वारदात से घबराई प्रियंका अपने लौट गई। फिर परिजन के साथ रात साढ़े 9 बजे फॉयसागर पुलिस चौकी पहुंचकर रिपोर्ट दी। सीओ दरगाह लक्षमणराम चौधरी भी घटनास्थल पहुंच गए। पुलिस ने पीडि़ता के बताए हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।
पुलिस ने फॉयसागर रोड, पुलिस चौकी के आसपास लगे व्यवसायिक प्रतिष्ठान के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी है। वहीं पुलिस ने शहर में नाकाबंदी करके लुटेरों की आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
चन्दवरदाई नगर निवासी ममता रविवार दोपहर पिता के साथ नया बाजार में खरीददारी करने पहुंची। चूडी़ बाजार में बैग की दुकान पर खरीददारी करने के दौरान उसने पैसे देने के लिए बैग में अपना पर्स तलाशा लेकिन पर्स नहीं मिला। तभी दुकानदार ने उसको बताया कि बैग में नीचे कट लगा हुआ है। बैग में धारदार हथियार से चीरा लगा हुआ था। ममता ने बताया कि बाजार में खरीददारी के दौरान जेबतराश बैग में कट लगाकर उसका पर्स चोरी कर ले गए। पर्स में करीब ढाई हजार रुपए की नकदी व चांदी की चेन थी। हालांकि मामले में पीडिता ने पुलिस को शिकायत दिए बिना घर लौट गई।
शादी ब्याह के माहौल में शहर के अन्दरूनी व बाहरी इलाकों में कई ऐेसी बस्तियां बसी हुई है। जहां बाहरी लोग आकर बसे हुए है। इसके अलावा शहर की कस्ती बस्ती में कोटा व भरतपुर की महिलाएं चेन स्नेचर गिरोह सक्रिय है। जो बाजार और भीड़ में पर्स व गले से चेन स्नेचिंग की वारदात अंजाम देकर निकल जाती है।
26 नवम्बर-वैशालीनगर गौरीनगर निवासी ऋचा सिंह का पर्स बाइक सवार छीनकर ले गए27 नवम्बर-राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित वर्मा पेट्रोल पम्प के सेल्समैन से 19 हजार की लूट
27 नवम्बर-वैशालीनगर चौधरी कॉलोनी में मित्र नगर निवासी गीता मिश्रा के गले से चेन लूटी27 नवम्बर-गौरव पथ पुरानी चौपाटी पर चित्रकूट कॉलोनी निवासी मनीष कुमार की पत्नी के गले से चेन तोड़ी
27 नवम्बर-केसरगंज में याशिका वासवानी के गले से चेन स्नेचिंग की वारदात पेश आई28 नवम्बर-हजारी बाग बस स्टॉप पर गुजरात अहमदाबाद निवासी आशादेवी बेन के गले से 2 तोला वजनी चेन तोड़ी
27 नवम्बर-गौरव पथ पुरानी चौपाटी पर चित्रकूट कॉलोनी निवासी मनीष कुमार की पत्नी के गले से चेन तोड़ी
27 नवम्बर-केसरगंज में याशिका वासवानी के गले से चेन स्नेचिंग की वारदात पेश आई28 नवम्बर-हजारी बाग बस स्टॉप पर गुजरात अहमदाबाद निवासी आशादेवी बेन के गले से 2 तोला वजनी चेन तोड़ी
Published on:
02 Dec 2024 03:02 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
