29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उसके साथ करना चाहता था गंदी करतूत, चुकानी पड़ी इतनी बड़ी कीमत

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 30 Dec 2018, 10:45 AM IST

chhindwara

police open murder case

अजमेर/ब्यावर. सिर पर पत्थर मारकर युवक की हत्या के मामले का सिटी थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या उसके साथ केटरिंग का काम करने वाले ललित कुम्हार ने की। दोनों ने वारदात से पूर्व साथ में शराब पी और बाद में हुए झगड़े में आरोपित ने उसकी जान ले ली। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

मारा था बेरहमी से
सिटी थाना प्रभारी रविन्द्रप्रतापसिंह ने बताया कि जोधपुर लिंक रोड स्थित गायत्रीनगर द्वितीय के एक खाली भूखंड में शुक्रवार सुबह युवक का शव पड़ा नजर आया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। युवक की पहचान गायत्रीनगर द्वितीय निवासी कालू राम सौलंकी के रूप में हुई, जो हलवाई का काम करता था। युवक के सिर पर पत्थर से बेरहमी से वारकर कुचला गया था। शव के पास ही लहू आलूदा पत्थर एवं उसकी चप्पल मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को मौके पर बुलाया। मृतक के भाई सुरेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित को पकड़ा और उसने अपना जुर्म कबूल लिया।

सीसीटीवी फुटेज आए काम

थाना प्रभारी ने बताया कि सिटी थाना पुलिस की ओर से जन सहयोग से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। घटना के क्षेत्र में लगे कैमरों में मृतक एक अन्य युवक के साथ जाता दिखाई दिया, लेकिन वापस अकेले जाता दिखाई दिया। इसकी पड़ताल की तो पाया कि युवक साकेतनगर हाउसिंग बोर्ड निवासी ललित कुम्हार है। उसे पकड़ा और उसने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस टीम में हैड कांस्टेबल संजय कुमार, जितेन्द्रसिंह, भगवानसिंह, पवन कुमार, देशराज, सावरलाल, सुखपाल शामिल थे।

ऐसे दी वारदात अजंाम
आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह हत्या वाली शाम ालूराम के साथ ही था। कालू ने उसे शराब पिलाई और काम धंधा दिलाने का वादा किया। बाद में दोनों अंडे के ठेले पर गए और वहां अंडे खाए। फिर कालू उसे लेकर गलत नीयत से खाली प्लॉट पर आ गया। वहां उसने उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया और झगड़ा हुआ तो उसने पत्थर उठाकर मारना शुरू कर दिया। इससे कालू की मौत हो गई और वह लौट गया।