6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देह व्यापार की सूचना पर अजमेर की नामी होटल पर दबिश, मचा हडक़म्प

र रात की कार्रवाई
less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Manish Singh

Jun 10, 2019

police raid in a famous hotel of ajmer

देह व्यापार की सूचना पर अजमेर की नामी होटल पर दबिश, मचा हडक़म्प

अजमेर. हरिभाऊ उपाध्याय नगर में रविवार रात जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए एक होटल में दबिश दी। होटल से कई युवक-युवतियों को पकड़ा। करीब तीन घंटे तक होटल में कार्रवाई के बाद पुलिस आधा दर्जन युवक व युवतियों को पीछे के रास्ते क्रिश्चियन गंज थाने लेकर पहुंची।

पुलिस मामले में गहनता से पड़ताल के बाद सोमवार को सुबह खुलासा करेगी।पुलिस उप अधीक्षक डॉ. प्रियंका रघुवंशी के नेतृत्व में जिला पुलिस की साइबर सेल ने हरिभाऊ उपाध्याय नगर स्थित होटल में दबिश दी। पुलिस ने यहां होटल के कमरे से करीब आधा दर्जन से ज्यादा युवक-युवतियों को संदिग्ध हालात में पकड़ा। पुलिस कार्रवाई से होटल में हडक़म्प मच गया। करीब दो घंटे के अंदर बाहर के खेल के बाद पुलिस यहां मिली युवक-युवतियों को लेकर क्रिश्चियन गंज थाने के लिए रवाना हुई। पहले पीछे और फिर आगे के गेट से उनको बापर्दा बाहर निकाला गया।

फूंक-फूंक कर कदम

जानकारों के मुताबिक पीटा एक्ट की कार्रवाई में पुलिस फूंक-फूंक कर कदम बढ़ाए। पुलिस ने कार्रवाई से पहले सूचना को पुख्ता किया। इसके बाद सीओ डॉ. प्रियंका जाप्ते के साथ पहुंचीं। यहां पहुंचने के बाद भी होटल में मौजूद लोगों में लिप्तता साबित होने के बाद युवक-युवतियों को साथ लिया।