शांतिभंग करने व हार्डकोर आरोपित पकड़े
पुलिस ने शांति भंग करने के मामले में 32 आरोपितों को पकड़ा है। इसमें 18 हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर व 10 आदतन तथा 4 शांतिभंग करने के मामले में गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में जेपी नगर निवासी महेश कुमार, पाल बीसला निवासी विक्रम भाटी, पाल बीसला निवासी विजेन्द्र कुमार, कमल कच्छावा, अंबाबाड़ी धोबी घाट निवासी जुल्फिकार अली, कल्याणी पुरा निवासी लेखराज, नया घर गुलाबबाड़ी निवासी मुकेश कुमार टांक, गहलोतों की डूंगरी निवासी हरनारायण उर्फ नेता को गिरफ्तार किया।
इसी तरह धौलाभाटा निवासी पवन सोनकर, कुंदन नगर निवासी पवन कुमार, न्यू अंबाबाड़ी निवासी सत्यनारायण, किशन सोनी व धोबी घाट निवासी सुभाष शामिल हैं। इसी प्रकार जादूघर निवासी सुभाष कुमार, सुरेन्द्र कुमार, नगरा निवासी मोहम्मद रहीम, भोला उर्फ भोलाशंकर, मेयो लिंक रोड निवासी गणपत, भजनगंज धाननाडी रोड निवासी टीकमचंद, गुर्जर धरती निवासी महेन्द्र सिंह उर्फ चौधरी व भागचंद को गिरफ्तार किया है।