24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान! अगर आप भी है तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के शौकीन तो ,पढ़ें यह खबर

राजमार्ग पर सरपट गति से वाहन दौड़ाने वाले वाहन चालकों से अब यातायात पुलिस सख्ती से निपटेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 16 Jul 2018, 9:48 AM IST

police took action against drivers who driving their vehicles in speed

सावधान! अगर आप भी है तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के शौकीन तो ,पढ़ें यह खबर

अजमेर. राजमार्ग पर सरपट गति से वाहन दौड़ाने वाले वाहन चालकों से अब यातायात पुलिस सख्ती से निपटेगी। यातायात नियमों की पालना नहीं करने वालों के खिलाफ इंटरसेप्टर वाहन में लगी स्पीड गन से ई-चालान बनाया जाएगा। हालांकि वाहनों चालक को ग्लो साइन बोर्ड से पहले चेताया जाएगा।


तबीजी दुखांतिका के बाद जिला पुलिस ने यातायात पुलिस के जरिए राजमार्ग पर वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने का निर्णय किया है। अब जिले में तैनात इन्टर सेप्टर वाहन के जरिए तेज रफ्तार चलने वाले वाहनों पर लगाम लगाई जाएगी। हालांकि सघन कार्रवाई से पहले एसपी राजेन्द्रसिंह ने इंटरसेप्टर वाहन से कुछ दूरी पर गति नियंत्रण के साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। साइन बोर्ड पर कार, बस और ट्रक की गति सीमा अंकित है। साइन बोर्ड की अनदेखी कर तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहनों पर चालान की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

प्रत्येक वाहन में चार
साइन बोर्ड के लिए प्रत्येक इंटरसेप्टर वाहन में चार साइन बोर्ड की व्यवस्था की है। यह वाहन जहां खड़े होंगे। वहां से दो सौ से 500 मीटर के दायरे में इन साइन बोर्ड को रखा जाएगा। जिस पर दुपहिया, चौपहिया वाहनों की गति सीमा अंकित है।

यह है स्पीड
कार 100 किमी प्रति घंटा

बस 90 किमी. प्रति घंटा
ट्रक 80 किमी. प्रति घंटा


ग्लो साइन बोर्ड लगाकर चालकों को चेताने का भी प्रावधान रखा है। ताकि नजर पडऩे पर अपनी स्पीड पर ध्यान दे सके। देखने के बाद भी अनदेखा करने वालों के खिलाफ फिर स्पीड गन से चालान किया जाएगा।

-राजेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक