5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

At door Facility: घर बैठे कीजिए आराम, पोस्टमैन आपको लाकर देगा बैंक से रुपए

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
postman at door

postman at door

अजमेर.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बहु प्रतीक्षित इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) की शुरुआत की। इसके साथ ही देशभर में 650 पोस्ट पेमेंट्स बैंक शाखाओं तथा 3250 एक्सेस पाइंट की शुरुआत अखिल भारतीय स्तर पर होगी। दिल्ली के कार्यक्रम का अजमेर में एलईडी स्क्रीन के जरिए लाइव प्रसारण किया गया। अजमेर मंडल में अजमेर मुख्य डाकघर में पोस्टल पेमेंट बैंक की शाखा का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने किया।

मुख्य अतिथि शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी तथा विशिष्ठ अतिथि एडीए चेयरमैन शिवशंकर हेड़ा थे। डाक विभाग राजस्थान के दक्षिणी क्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल रामभरोसा ने बताया कि दक्षिणी क्षेत्र की सभी 13 शाखाओं सहित 65 सेवा केंद्रों के साथ ही बी. के. कौल नगर उप डाकघर, पुष्कर उप डाकघर व तिलोरा शाखा डाकघर में एक्सेस पाइंट की शुरुआत होगी। अजमेर जिला स्थित शाखा व सेवा केंद्रों में अब तक 1600 से अधिक ग्राहक खाता खुलवा चुके हैं व सम्पूर्ण दक्षिणी क्षेत्र को मिलाकर यह संख्या 8500 से भी अधिक है।

आधार व मोबाइल नम्बर के जरिए खुलेगा खाता

आईपीपीबी बैंक में खाता खुलवाने के लिए आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर अनिवार्य होगा, जिसके जरिए ग्राहक बायोमेट्रिक सत्यापन कराकर मात्र एक मिनट में ही अपना खाता नि:शुल्क खुलवा सकेगा। इसके बाद ग्राहक को क्यूआर कोड वाला कार्ड दिया जाएगा। बैंक पूरी तरह डिजिटल होगा व ग्राहक माइक्रो एटीएम, आईवीआर, मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग, एसएमएस और काउंटर पर लेनदेन कर सकेंगे।

आईपीपीबी की सर्विसेज के तहत बचत एवं चालू खाते, प्रेषण, धन अंतरण, प्रत्यक्ष लाभांतरण, बिल तथा जनोपयोगी भुगतान, उद्यम एवं व्यापार सम्बन्धी भुगतान आदि शामिल हैं। ये सेवाएं डोर स्टेप बैंकिंग, काउंटर सेवाएं, माइक्रो एटीएम, मोबाइल बैंकिंग एप, एसएमएस और आईवीआर के जरिए दी जाएंगे। आईपीपीबी का क्यूआर कार्ड होने से ग्राहकों को अपना खाता और पिन याद रखने की आवश्यकता नहीं होगी।

आईपीपीबी ग्राहकों को डोर स्टेप बैंकिंग की सुविधा भी देगा। इसके तहत कस्टमर ऑन बोर्डिंग, कैश बेस्ड फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन (डिपोजिट व निकासी) नॉन कैश बेस्ट फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन (बैलेंस इंक्वायरी, मिनी स्टेटमेंट) शामिल हैं।

फोन करते ही डाकिया हाजिर

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के शुभारम्भ के साथ ही लोगों को पैसे निकलवाने और जमा कराने के लिए बैंक या एटीएम के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सभी बैंकिंग सेवाएं डाकघर के खाताधारकों को एक फोन कॉल पर डाकिये के माध्यम से घर बैठे ही मिल जाएंगी। डाक विभाग अपने ग्रामीण डाक सेवकों व पोस्टमैन के माध्यम से जनता को घर बैठे ही खाता खुलवाने, नकद राशि जमा व निकासी कराने की सुविधाएं प्रदान करेगा। केंद्रीय संचार मंत्री ने आईपीपीबी को होने वाले मुनाफे का 25 प्रतिशत ग्रामीण डाक सेवकों को कमीशन के रूप में देने की मंजूरी दी है।