30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ajmer Dargah News : एकनाथ शिंदे के सीएम बनने की दुआ !

ajmer dargah news : महाराष्ट्र में शिवसेना की सरकार बनने की संभावनाओं के बीच शिवसेना विधायक दल के नेता एकनाथ शिंदे के कुछ समर्थक शुक्रवार को अजमेर पहुंचे। उन्होंने यहां ख्वाजा साहब की दरगाह में हाजिरी दी। बताया जा रहा है कि उन्होंने एकनाथ शिंदे के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने की दुआ की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Yuglesh Sharma

•

Updated: 23 Nov 2019, 12:05 AM IST

Ajmer Dargah News : एकनाथ शिंदे के सीएम बनने की दुआ !

Ajmer Dargah News : एकनाथ शिंदे के सीएम बनने की दुआ !

अजमेर. महाराष्ट्र में शिवसेना की सरकार बनने की संभावनाओं के बीच शिवसेना विधायक दल के नेता एकनाथ शिंदे के कुछ समर्थक शुक्रवार को अजमेर (ajmer) पहुंचे। उन्होंने यहां ख्वाजा साहब की दरगाह (dargah) में हाजिरी दी। बताया जा रहा है कि उन्होंने एकनाथ शिंदे के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने की दुआ की। इस दौरान उन्होंने खादिम सैयद सलमान चिश्ती की शिंदे से फोन पर बात भी कराई। चिश्ती ने बताया कि शिंदे ने फोन पर इतना ही कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना की कोशिशें कामयाब हो और शिवसेना की सरकार बने, इसके लिए दुआ करें, वे भी जल्द ही अजमेर आएंगे।

READ MORE : महाराष्ट्र में सरकार बनाने से पहले ब्रह्माजी और ख्वाजा साहब से लिया आशीर्वाद

अजमेर. महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच जयपुर आए महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायकों में से लगभग 9 विधायकों ने अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह की जियारत की और आस्ताना शरीफ पर चादर पेश की। इसके बाद पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर में दर्शन किए। इनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं।

READ MORE : अजमेर दरगाह झंकृत हुई शिवमणि के ड्रम की झंकारों से

बताया जा रहा है कि सरकार बनाने के लिए जरूरी आंकड़ों के खेल में कांग्रेसी विधायकों से सांठगांठ (हॉर्स ट्रेडिंग) की आशंका को देखते हुए पार्टी ने महाराष्ट्र में चुने अपने सभी 44 विधायकों को जयपुर भेजा है। भाजपा और शिवसेना के बीच सियासी खींचतान को देखते हुए वहां सरकार बनाने के लिए कांग्रेसी विधायकों की भूमिका काफी अहम मानी जा रही है।
रविवार दोपहर कांग्रेस के लगभग 9 विधायक दरगाह की जियारत करने पहुंचे। महाराष्ट्र के विधायकों ने मुख्य मजार शरीफ पर चादर चढ़ाकर अकीदत के फूल पेश किए। इनमें से कुछ विधायकों को खादिम और स्थानीय कांग्रेस नेता गुलाम मुस्तफा चिश्ती ने जियारत कराई। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। सरकार बनाने के लिए कांग्रेस की भूमिका के सवाल के जवाब पर विधायकों ने चुप्पी साधे रखी।
दरगाह जियारत के बाद शाम करीब सात बजे यह विधायक पुलिस सुरक्षा में पुष्कर के बह्मा मंदिर दर्शन करने पहुंचे। ब्रह्मा दर्शन के दौरान उन्होंने पत्रकारों से दूरी बनाए रखी। पूछने पर उन्होंने कहा कि किसी बैठक में आए थे, यहां दर्शन करने आए हैं।