14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर में मानसून को लेकर तैयारी, आनासागर झील के 3 चैनल गेट खोले, जानें क्यों खुले झील के गेट

अजमेर में आना सागर झील में पानी का दबाव कम करने के लिए शुक्रवार सुबह प्रशासन ने झील के 3 गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू की है।

2 min read
Google source verification

आनासागर झील से पानी छोड़ा, पत्रिका फोटो

राजस्थान के अजमेर में जिला प्रशासन मानसून पूर्व तैयारियों में जुट गया है। शहर की आना सागर झील में पानी का दबाव कम करने के लिए शुक्रवार सुबह प्रशासन ने झील के 3 गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू की है। मानसून को देखते हुए झील में पानी का भराव तीन फीट तक कम करने की बात कही गई है।

तीन गेट खोले, 3 फीट कम करेंगे भराव

मानसून को देखते हुए अजमेर जिला प्रशासन ने शुक्रवार सुबह आनासागर झील के तीन गेट 6 इंच खोले। अतिरिक्त जिला कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद जिला कलेक्टर के आदेश पर झील के 3 गेट 6 इंच तक खोले गए हैं। इस दौरान अजमेर जिला कलक्टर और सिंचाई विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। अभी झील में पानी का भराव 13 फीट है और जलस्तर 10 फीट तक लाने की बात प्रशासन ने कही है।

गेट खुलते ही पानी का उफान

जिला प्रशासन के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने शुक्रवार को आनासागर झील के चैनल गेट खोले। हजारों गैलन पानी एकसाथ उफन पड़ा। पानी काला बाग-सुभाष उद्यान की मुख्य सड़क से होकर एस्केप चैनल से निकला। जिला प्रशासन झील का करीब 3 फीट पानी कम करेगा। आगामी मानसून के दौरान झील में पानी का दबाव नियंत्रित करने के लिए शु्क्रवार को पानी की निकासी शु्रू की गई है।

निकासी के दौरान सुरक्षा के इंतजाम

आनासागर झील के गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू करने से पहले जिला प्रशासन ने मौके पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए। चैनल गेट के आसपास आमजन की आवाजाही रोक दी गई। मौके पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को भी तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें:राजस्थान में दान का यह कैसा मान, भामाशाह सम्मान पात्रता के बदले नियम, जानें कितना दान देने पर होंगे सम्मानित

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग