26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देखिए प्राइवेट बस ड्राइवर की हिम्मत, महिला पर छोड़ा बैठा अपने हाथ

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 21 Oct 2018, 9:53 AM IST

women conductor beat

women conductor beat

अजमेर.

कलक्ट्रेट के पास रोडवेज बस स्टैंड के सामने निजी बस के चालक व अन्य सहकर्मियों ने बस में सवारी बैठाने को लेकर रोडवेज की महिला परिचालक से मारपीट की।

घटना की जानकारी मिलते ही बस स्टैंड से बड़ी संख्या में रोडवेज कर्मचारी मौके पर पहुंचे तब तक आरोपित बस चालक मौके बस लेकर भाग गया। महिला परिचालक ने चालक मोहम्मद सत्तार, परिचालक संजय यादव व अन्य के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मारपीट, राजकार्य में बाधा तथा लज्जा भंग की शिकायत दी है।

अजमेर आगार की महिला परिचालक सोनू ढोली सुबह 7.30 बजे केन्द्रीय बस स्टैंड से स्लीपर बस लेकर जयपुर के लिए रवाना हुई। बस स्टैंड के बाहर पुलिस चौकी के सामने 4-5 सवारियों ने बस रुकवाई। तभी प्राइवेट बस (आरजे 01पीए 4610) के चालक व अन्य सहकर्मी आए और सवारियों को जबरदस्ती निजी बस में बैठाने लगे और रोडवेज बस का गेट बंद कर दिया।

परिचालक सोनू ने जब विरोध किया तो प्राइवेट बस के चालक, परिचालक व अन्य ने महिला परिचालक से अभद्र व्यवहार करते हुए थप्पड़ जड़ दिए। इससे परिचालक सडक़ पर गिर गई।

तीन बार लिखवाई शिकायत, अब तक मामला दर्ज नहीं

पीडि़त परिचालक सोनू ने बताया कि मारपीट की घटना की जानकारीे बस स्टैंड के सामने बनी पुलिस चौकी में दी। दो पुलिसकर्मी मौके पर आए और रोडवेज बस को आगे-पीछे करवा प्राइवेट बस को रवाना करवा दिया। थाने में भी तीन बार शिकायत लिखवाई गई। पुलिस के मांगने पर सत्यापित ड्यूटी चार्ट भी दिया गया लेकिन अब तक मामला दर्ज नहीं किया है।

कलक्टर व एसपी से करेंगे मुलाकात
कलक्ट्रेट के पास पुलिस चौकी के सामने दिनदहाड़े महिला परिचालक से मारपीट की घटना से रोडवेज कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। कर्मचारियों का कहना है कि एक तरफ सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है दूसरी तरफ पुलिस की मौजूदगी में बेटियों को सरेआम पीटा जा रहा है। कर्मचारियों ने चेतावानी दी है कि रोडवेज के सामने से किसी भी सूरत में निजी बसों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। सोमवार को कर्मचारी जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपेंगे।

कुछ माह पूर्व ही निजी बस माफिया ने यातायात पुलिस चौकी के सामने से एक कांस्टेबल को बस में अगवा कर उसके साथ मारपीट करते हुए हुए गगवाना क्षेत्र में बस से फेंक दिया था। इसके बावजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहते हैं।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग