12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

video : अजमेर में दरगाह दीवान और दरगाह कमेटी सदर के खिलाफ प्रदर्शन

ajmer dargah news : नागरिकता संशोधन अधिनियम और एनआरसी के विरोध में शुक्रवार को अंदरकोट से संविधान बचाओ जुलूस निकाला गया। इस दौरान दरगाह दीवान जैनुअल आबेदीन और दरगाह कमेटी अध्यक्ष अमीन पठान के खिलाफ प्रदर्शन किया गया, पुतले जलाए गए।  

Google source verification

अजमेर. नागरिकता संशोधन अधिनियम और एनआरसी के विरोध में शुक्रवार को ख्वाजा साहब की दरगाह के पास स्थित अंदरकोट से संविधान बचाओ जुलूस निकाला गया। इस दौरान दरगाह के ठीक सामने दरगाह दीवान (dargah diwan) जैनुअल आबेदीन और दरगाह कमेटी अध्यक्ष अमीन पठान (amin pathan) के खिलाफ प्रदर्शन किया गया, उनके पुतले जलाए गए। प्रदर्शन करने वालो में अंजुमन के पूर्व सचिव सैयद सरवर चिश्ती सहित कई लोग शामिल थे। हालांकि कई लोगों ने इससे खुद को अलग कर लिया।

READ MORE : दरगाह में इंदिरा की तस्वीर पाकर भावुक हुए राबर्ट वाड्रा

जुलूस में लोग बांह पर काली पट्टी बांधकर और हाथों में तिरंगा लेकर साथ चले। बाद में कलक्ट्रेट पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। शहर काजी तौसीफ अहमद सिद्दीकी की अगुवाई में मौन जुलूस में सीएए और एनआरसी संघर्ष समिति के पदाधिकारी और आमजन शामिल हुए। जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचा। अंदरकोट में जुलूस रवाना होते समय मुस्लिम समुदाय ने नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

वापस लिया जाए कानून

ज्ञापन में शहर काजी तौसीफ अहमद सिद्दीकी ने बताया कि सर्वपंथ समभाव को बनाए रखने के लिए सरकार को कानून वापस लेना चाहिए। मीडिया प्रभारी मोहम्मद अलाउद्दीन, मुफ्ती मोहम्मद बशीर उल कादरी, अंजुमन सैयद जादगान सदर सैयद मोईन चिश्ती, पूर्व सचिव सैयद सरवर चिश्ती, सदस्य आले बदर चिश्ती, सैयद मुसब्बिर हुसैन चिश्ती, अंजुमन शेखजादगान सदर शेखजादा जर्रार चिश्ती, सैयद गुलाम मुस्तफा चिश्ती, सरवाड़ दरगाह के मुतवल्ली हाजी मोहम्मद यूसुफ, मौलाना मोईनुद्दीन रिजवी, अंदर कोटियान पंचायत सदर मंसूर खान, अब्बासी समाज सदर हाजी शकील अब्बासी, अंजुमन कमेटी शाह समाज सदर आरिफ हुसैन, तारागढ़ पंचायत खुद्दाम सैयद जादगान सदर सैयद मियां अहम, मुख्तार अहमद नवाब, मोहम्मद शाकिर खान, सईद खान आदि मौजूद रहे।
प्रशासन-पुलिस के कड़े बंदोबस्त

अंदरकोट और दरगाह बाजार में पुलिस जाप्ता तैनात रहा। एडीएम सिटी सुरेश सिंधी एवं कलक्ट्रेट पर एडिशनल एसपी शहर नारायण टोगस, एडिशनल एसपी ग्रामीण किशन सिंह की अगुवाई में जाप्ता तैनात रहा। पुलिस ने ड्रोन कैमरे से भी निगरानी रखी। कलक्ट्रेट के सामने आधा घंटे यातायात बंद रहा।
समिति का प्रदर्शन से नहीं इत्तेफाक

एनआरसी/सीएए विरोध संघर्ष समिति के सदस्य एस. एम. अकबर ने बताया कि प्रशासन से सिर्फ मौन रैली निकालने की इजाजत ली गई थी। किसी भी तरह के प्रदर्शन से संघर्ष समिति अथवा सदस्य का इत्तेफाक नहीं है।
कांग्रेस नेताओं ने निभाई भागीदारी

जुलूस में कांग्रेस नेताओं ने भी भागीदारी निभाई। पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, पीसीसी सचिव महेन्द्रसिंह रलावता, राजलक्ष्मी, अरुणा कच्छावा, संगीता बंजारा, आदि मौजूद थे। महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा खान ने बताया कि शहर महिला कांग्रेस ने भी भागीदारी निभाते हुए सहयोग दिया।