29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुष्कर घाटी होगी फोरलेन, राज्य सरकार को भेजा प्रस्ताव

किशनगढ़-खोडागणेश मंदिर तक भी प्रस्तावित, दोनों सड़कों पर 145 करोड़ रुपए आएगी लागत

less than 1 minute read
Google source verification
pushkar

पुष्कर सरोवर, जहां पहुंचने के लिए फोरलेन सड़क बनने से राह सुगम होगी।

पुष्कर (अजमेर). सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से 145 करोड रुपए की लागत से जिले के पुष्कर एवं खोडा गणेश मंदिर दोनों धार्मिक स्थलों पर फोरलेन की सम्पर्क सड़कें बनाने के प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजे गए हैं। इनमें अजमेर से फॉयसागर तक तथा खरेखडी होते हुए पुष्कर एवं पुष्कर से नोसर होते हुए अजमेर जाने तथा किशनगढ़ से खोडा गणेश मंदिर तक फोरलेन सम्पर्क सड़क बनाया जाना प्रस्तावित है। जिलाें में दो महत्वपूर्ण सम्पर्क सड़कों को फोरलेन बनाने के सरकारी निर्देशों की अनुपालना में प्रस्ताव बनाए गए हैं।

दुर्घटनाएं भी कम होंगी

सार्वजनिक निर्माण के अधिशासी अभियंता केदार शर्मा ने बताया कि प्रस्ताव में अजमेर से फॉयसागर, खेरखड़ी गांव से पुष्कर होते हुए नौसर घाटी से पुन: अजमेर जाने की करीब 24 किलोमीटर लम्बी सम्पर्क सड़क को फोरलेन बनाना शामिल किया गया है। इसमें पुष्कर घाटी को चौडी कर फोरलेन बनाने से दुर्घटनाएं भी कम होंगी। साथ ही सुविधाजनक यात्रा भी हो सकेगी।

पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण

इस सड़क पर 100 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसी तरह से गगवाना से बूबानी, खोडागणेश मंदिर से किशनगढ तक करीब 19 किलोमीटर लम्बी सम्पर्क सड़क को फोरलेन बनाना प्रस्तावित है। इस पर 45 करोड रुपए की लागत मानी गई है। इस प्रस्ताव से खोडा गणेश मंदिर व पुष्कर तीर्थ की फोरलेन की रिंग रोड बन सकेगी तथा पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी।

इनका कहना है

मुख्यमंत्री का पुष्कर तीर्थ के प्रति गहरा लगाव है। इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में पुष्कर को शामिल किया है। तीर्थराज पुष्कर विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। पालिका की व्यक्तिगत आय बढ़ाने के लिए ईओ को निर्देश दे दिए गए हैं।

सुरेश सिंह रावत, जल संसाधन मंत्री