6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी की अजमेर दरगाह जियारत प्रोग्राम के तहत एसपीजी, सीआईडी और पुलिस ने लिया सुरक्षा का जायजा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Abdul Bari

Nov 24, 2018

ajmer dargah

राहुल गांधी की अजमेर दरगाह जियारत प्रोग्राम के तहत एसपीजी, सीआईडी और पुलिस ने लिया सुरक्षा का जायजा

अजमेर
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केन्द्रीय नेता लगातार यहां के दौरे कर रहे हैं। इसी सिलसिले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी आ रहे हैं। राहुल की अजमेर की अजमेर दरगाह ज़ियारत के प्रोग्राम के तहत शुक्रवार को एसपीजी,सीआईडी ओर ज़िला पुलिस ने दरगाह की सुरक्षा का जायज़ा लिया। गौरतलब है कि 26 नवंबर को राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का अजमेर दरगाह ज़ियारत ओर पुष्कर आने का प्रोग्राम है।

इस दौरान ये रहे मौजूद
इसी के मद्देनजर दरगाह में सुरक्षा का जायज़ा लेने एसपीजी की टीम के तीन मेम्बर और सीआईडी एडिशनल एस पी सुरेंद्र सिंह भाटी, दरगाह सीईओ राहुल वशिष्ट,दरगाह ख़ादिम मुकद्दस मोइनी, अजमेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन, कांग्रेस मेम्बर मुज़फ्फर भारती, दरगाह असिस्टेंट नाज़िम मोहम्मद आदिल मौजूद रहे। दरगाह में चारो तरफ घूमकर इन सभी ने दरगाह के इंतजाम देखे।

दूसरी ओर नागौर में भाजपा की आमसभा को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 नवम्बर को नागौर आएंगे। पीएम मोदी जिला स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे, इसके लिए टेंट आदि लगाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।