
Summer Holiday Special Train
अजमेर। पश्चिम रेलवे के सूरत स्टेशन पर निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिए जाने से रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेल सेवाओं का सूरत के स्थान पर उधना स्टेशन पर ठहराव अवधि में विस्तार व संचालन समय में आंशिक परिवर्तन रहेगा।
उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार कई ट्रेन सूरत स्टेशन के स्थान पर उधना स्टेशन पर ठहराव अवधि में विस्तार व संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है।
1. गाड़ी संख्या 20824: अजमेर-पुरी द्वि साप्ताहिक रेलसेवा 1 अप्रेल को अजमेर से रवाना होकर उधना स्टेशन पर 7.20 बजे आगमन व 07.25 बजे रवाना होगी।
2. गाड़ी संख्या 22664: जोधपुर-चैन्नई एग्मोर साप्ताहिक एक्सप्रेस 1 अप्रेल से जोधपुर से रवाना होकर उधना स्टेशन पर 11.50 बजे आगमन व 11.50 बजे रवाना होगी।
3. गाड़ी संख्या 22738: हिसार-सिकन्दराबाद द्वि-साप्ताहिक रेल सेवा हिसार से 4 अप्रेल से रवाना होकर उधना स्टेशन पर 11.50 बजे आगमन व 11.55 बजे प्रस्थान करेगी।
4. गाड़ी संख्या 22724: श्रीगंगानगर-नान्देड साप्ताहिक एक्सप्रेस 5 अप्रेल से श्रीगंगानगर से रवाना होकर उधना स्टेशन पर 11.50 बजे आगमन व 11.55 बजे प्रस्थान करेगी।
5. गाड़ी संख्या 20823: पुरी-अजमेर द्वि-साप्ताहिक 31 मार्च से पुरी से रवाना होकर उधना स्टेशन पर 05.25 बजे आगमन व 05.30 बजे रवाना होगी।
6. गाड़ी संख्या 22663: चैन्नई एग्मोर-जोधपुर साप्ताहिक रेलसेवा 5 अप्रेल को चैन्नई एग्मोर से रवाना होकर उधना स्टेशन पर 19.08 बजे आगमन व 19.13 बजे रवाना होगी।
7. गाड़ी संख्या 22737: सिकन्दराबाद-हिसार द्वि-साप्ताहिक रेलसेवा दिनांक 01.04.25 से चैन्नई एग्मोर से प्रस्थान करेगी। वह रेलसेवा उधना स्टेशन पर 19.08 बजे आगमन व 19.13 बजे रवाना होगी।
8. गाड़ी संख्या 22723: नान्देड-श्रीगंगानगर साप्ताहिक रेलसेवा जो दिनांक 03.04.25 से नान्देड से प्रस्थान करेगी। वह रेल सेवा उधना स्टेशन पर 19.33 बजे आगमन व 19.38 बजे प्रस्थान करेगी।
यह भी पढ़ें
Updated on:
30 Mar 2025 05:54 pm
Published on:
30 Mar 2025 05:54 pm
