11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gram Vikas Chaupal : राजस्थान के सीएम भजनलाल का बड़ा बयान, 17.50 लाख राजीविका महिलाओं में किसी का खाता एनपीए नहीं

Gram Vikas Chaupal : अजमेर के पुष्कर के निकट कड़ैल गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें सीएम भजनलाल शर्मा ने जनसुनवाई की। कहा- 17.50 लाख राजीविका महिलाओं में किसी का खाता एनपीए नहीं है।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Ajmer Kadel Village Gram Vikas Chaupal CM Bhajanlal big Statement 17.50 lakh Rajivika women Not a single account NPA

अजमेर. पुष्कर में ग्राम पंचायत कड़ैल में रविवार को रात्रि चौपाल में सीएम भजनलाल शर्मा को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने खेती में काम आने वाला औजार लकड़ी की जई (जेळी) दी। फोटो पत्रिका

Gram Vikas Chaupal : पुष्कर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए योजनाएं चला रही हैं। 17.50 लाख राजीविका महिलाओं में किसी का खाता एनपीए नहीं है। यह बात उन्होंने रविवार को पुष्कर के निकट कड़ैल गांव में रात्रि चौपाल में जनसुनवाई के दौरान कही। इस दौरान लखपति दीदी से संवाद करने के अलावा ग्रामीणों ने योजनाओं के लाभ और विभिन्न समस्याएं भी बताई।

कड़ैल ग्राम पंचायत के सरकारी विद्यालय में आयोजित रात्रि चौपाल में महिलाओं के स्वावलंबन एवं विकास पर ज्यादा जोर देते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से महिलाएं स्वावलंबी बन रही हैं। लखपति दीदी योजना से महिलाओं को फायदा मिला है। सरकार महिलाओं को आरक्षण देने के लिए बिल लाई पर कुछ राजनीतिक पार्टियों की इसमें रुचि नहीं है।

मैं नहीं आया भाषण देने..

सीएम शर्मा ने कहा कि सरकार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए कई योजनाएं लाई है। महिलाओं ने एक लाख रुपए के लोन को कम बताया तो सरकार ने इसे बढ़ाकर 1.50 लाख कर दिया। ब्याज घटाकर 1.5 परसेंट हो गया। इसका लाभ आपको मिलना चाहिए। मैं भाषण देने नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चौपाल के माध्यम से मैं सीधी बात करने आया हूं।

यह बोली लखपति दीदी….

प्रियंका गोस्वामी ने बताया कि समूह में जुड़ने से पहले कोई आय नहीं थी। लखपति दीदी योजना में ऋण लेकर 40 हजार रुपए से पशुपालन शुरू किया। इसके बाद 1 लाख से भैंस खरीदी। डाटा सखी के काम से सालाना 2 लाख की आमदनी हो रही है।

स्वयं के नाम से बनी पहचान

लक्ष्मी कंवर ने बताया कि 40 हजार रुपए से भैंस लेकर आमदनी शुरू की। इससे 3 लाख का फायदा हुआ है। नंदू कंवर एवं क्लस्टर मैनेजर शीतल कंवर ने बताया कि 2 से ढाई लाख कमाई हो रही है। राजपूत समाज में घर से बाहर निकलने पर पाबंदियां थी।

सोलर दीदी सिमरन सैनी ने बताया कि आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। काउंसलिंग के 3 हजार भी नही थे। राजीविका से काम करने के बाद बीएड की। स्कूटी योजना में लोन मिला। सोलर दीदी के प्रशिक्षण में चयन हुआ। वह 20 से 25 माह रुपए कमा रही है। सीमा कंवर ने डेढ़ लाख कमाई होना बताया।

परंपरागत खेती से बढ़ाएं लाभ

सीएम शर्मा ने कहा कि पूर्वजों ने जमीन बचाकर रखी। हम उसे यूरिया कीटनाशक दवाओं से खराब कर रहे है। बंजर भूमि नहीं चाहिए तो ऑर्गेनिक खेती को अपनाना चाहिए। जल्द दो हजार डेयरी बूथ खुलवाए जाएंगे। राज्य दुग्ध उत्पादन में पहले नंबर है। सरकार 5 रुपए लीटर अनुदान दे रही रही है। 10 लीटर डेयरी पर देने पर 50 रुपए अनुदान मिलता है।

कांग्रेस ने लगा रखा था ताला…

पूर्ववर्ती सरकार पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने सहकारिता पर ताला लगा रखा था। दो-तीन हजार से ज्यादा सदस्य नहीं बनने दिए। हम गांव में ग्राम विकास रथ चला रहे हैं। आठ विभागों को जोड़कर ग्लोबल राजस्थान एग्रोटेक मीट कराई जाएगी। इसमें किसान और उद्यमी आएंगे।