5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में मार्बल और ग्रेनाइट की लोडिंग दरें बढ़ीं, नई दरें आज से प्रभावी, श्रमिक हुए खुश

Rajasthan News : राजस्थान में अजमेर जिले की किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन ने मार्बल और ग्रेनाइट की नई लोडिंग दरों में इजाफा किया है। यह बढ़ी हुई दरें आज 1 जून से प्रभावी हुई है। नई दरों की वजह से श्रमिकों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 1 Jun 2024, 6:26 PM IST

Rajasthan Ajmer Kishangarh Marble Association Marble and Granite Loading Rates Increased Effective from Today Workers Happy

राजस्थान में मार्बल और ग्रेनाइट की लोडिंग दरें बढ़ी

Rajasthan News : राजस्थान में अजमेर जिले की किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन ने मार्बल और ग्रेनाइट की नई लोडिंग दरों में इजाफा किया है। यह बढ़ी हुई दरें आज 1 जून से प्रभावी हुई है। नई दरों की वजह से श्रमिकों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। इस नई दरों को लागू करने में किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन और श्रमिकों के बीच सहमति हुई। यह मार्बल और ग्रेनाइट की नयी लोडिंग दरें हर 2 वर्ष बाद बदल जाती हैं। किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर जैन ने बताया कि मार्बल और ग्रेनाइट की लोडिंग दरों में हर दो वर्ष बाद वृद्धि करने की व्यवस्था है। वर्तमान में चली आ रही दरों की अवधि 31 मई को समाप्त हो गयी। इसी दिन एसोसिएशन की प्रबंध कार्यकारिणी एवं लोडिंग श्रमिकों की सहमति से नई दरें आज से प्रभावी होकर लागू कर दी गई।

मार्बल पर 13 रुपए, ग्रेनाइट पर 14 रुपए प्रति टन की लोडिंग दर बढ़ी

सुधीर जैन ने बताया कि शनिवार को प्रभावी दरों में मार्बल लोडिंग दर 143 रुपए प्रति टन तथा ग्रेनाइट की लोडिंग दर 157 रुपए प्रति टन हो गई है। यानि की 1 जून से मार्बल की लोडिंग दर में 13 रुपए प्रति टन और ग्रेनाइट की लोडिंग दर में 14 रुपए प्रति टन की वृद्धि की गई है। 1 जून से इसी के अनुरूप लोडिंग श्रमिकों को भुगतान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -

Phalodi Satta Bazar : फलोदी सट्टा बाजार के ताजा आंकड़ें से पलटा गेम, भाजपा चौंकीं, कांग्रेस खुश

किशनगढ़ मार्बल मंडी एशिया की सबसे बड़ी पत्थर मंडी

किशनगढ़ मार्बल मंडी को एशिया की सबसे बड़ी पत्थर मंडी का खिताब हासिल है। यहां प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों श्रमिकों को रोजगार मिला हुआ है। यहां से रोजाना देश के विभिन्न राज्यों के लिए मार्बल और ग्रेनाइट का लदान ट्रकों व ट्रेलरों में किया जाता है। उत्तरप्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों के श्रमिकों को यहां लोडिंग और अनलोडिंग के कामों में रोजगार मिला हुआ है।

यह भी पढ़ें -

Good News : राजस्थान के किसानों को अब अनुदान के लिए नहीं लगाने होंगे सरकारी आफिस के चक्कर

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़