23 जुलाई 2025 को पुलिस ने हरिसिंह को हिरासत में लिया, जहां उसने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया। उसी दिन पिंकी को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ हत्या, सबूत मिटाना और षड्यंत्र के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार, वृत्ताधिकारी किशनगढ़ सुनील चौधरी, थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह, साइबर सेल और एफएसएल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।