3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

REET Answer Key : खत्म हुआ इंतजार, रीट 2025 की आंसर-की जारी, यहां देखें

REET 2024 Answer Key: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को रीट 2025 की आंसर-की जारी कर दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 25 Mar 2025, 5:22 PM IST

REET 2025 Answer Key

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट)-2025 की आंसर-की (REET 2025 Answer Key) का इंतजार आखिरकार खत्म हो चुका है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को रीट की आंसर-की जारी कर दी है। कैंडिडेट्स 31 मार्च तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

वहीं आंसर-की जारी होने के बाद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान उम्मीदवारों को चुनौती देने की अनुमति देगा। यदि उन्हें कोई प्रश्न/उत्तर गलत या अप्रासंगिक लगता है। उम्मीदवारों को सही आंसर के प्रमाण के साथ प्रत्येक आपत्ति के लिए 300 रुपए का भुगतान करना होगा। साथ ही यदि दर्ज की गई आपत्ति सही पाई जाती है तो आपत्ति दर्ज करने की फीस वापस कर दी जाएगी।

यहां देखें आंसर की

अलग-अलग वर्गों की बात करें तो सामान्य और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह नंबर 60 प्रतिशत तय किया गया है। वहीं SC/ST के लिए यह पासिंग नंबर 36 प्रतिशत तय किया गया है। आपको बता दें कि 27 और 28 फरवरी को तीन पारियों में हुए एग्जाम में कुल 13 लाख 77 हजार 256 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। परीक्षा के लिए कुल 15 लाख 44 हजार 518 आवेदन किए थे।

यह भी पढ़ें- रीट परीक्षा में नकल कराने की कोशिश, पुलिस के हत्थे चढ़े 2 आरोपी, मोबाइल खोलेगा राज

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़