3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

REET Exam 2025: रीट परीक्षा में नकल कराने की कोशिश, पुलिस के हत्थे चढ़े 2 आरोपी, मोबाइल खोलेगा राज

Rajasthan REET Exam 2025: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से आयोजित राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) के दूसरे दिन पुलिस ने नकल गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 28 Feb 2025, 2:10 PM IST

Trying to cheat in REET exam

जालोर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से आयोजित राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) के दूसरे दिन पुलिस ने नकल गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की। जालोर पुलिस ने आज दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों पर रीट परीक्षा में नकल कराने की कोशिश का आरोप है।

जालोर पुलिस का दावा है कि आज सुबह पहली पारी की परीक्षा शुरू होने से पहले आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लाख रुपए कैश और 4 मोबाइल बरामद किए हैं। अब पुलिस मोबाइलों की जांच में जुटी हुई है।

जालोर पुलिस ने होटल में दी दबिश

जालोर एसपी ज्ञानचंद्र यादव ने बताया कि रीट परीक्षा में नकल करवाने के प्रयास की सूचना पर पुलिस ने जालोर के एक होटल पर दबिश दी। इस दौरान होटल संचालक से पूछताछ में सामने आया कि एक युवक ने आईडी नहीं दी है। दोनों आरोपी यहां 2 युवक और 2 युवतियों को लेकर आए थे।

दो आरोपी गिरफ्तार

इस पर पुलिस ने होटल के अंदर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने मौके से देवड़ा निवासी भीखाराम और गणेशाराम को दस्तयाब किया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से एक लाख रुपए कैश व कुछ दस्तावेज भी मिले।

यह भी पढ़ें: 2 दिवसीय रीट का महाकुंभ खत्म, लेट होने से टूटे कई परीक्षार्थियों के सपने, आंखों से निकले आंसू

मोबाइल फोन की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन बरामद किए है। जिनमें कुछ चैटिंग मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। आरोपी सेंटर से संपर्क करके दो युवक और दो युवतियों को नकल कराने के प्रयास में थे। लेकिन, परीक्षा शुरू होने से पहले ही आरोपियों की पोल खुल गई।

यह भी पढ़ें: REET परीक्षा में काटी शर्ट, कैंडिडेट की उतरवाई जनेऊ, सूट के बटन काटने पर भड़की महिलाएं, देखें तस्वीरें