
RBSE 10th 12th Result 2025 Update : ‘रीट’ के सफल आयोजन के बाद राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अब दसवीं व बारहवीं कक्षा के परिणाम निकालने की तैयारियों में जुट गया है। केंद्रीय मूल्यांकन प्रणाली के तहत उत्तर पुस्तिकाएं लगभग जांची जा चुकी हैं। कुछेक दूरस्थ केन्द्रों से रिपोर्ट आनी शेष है। 20 मई के बाद परिणाम अपलोडिंग का कार्य शुरू होने की उमीद है। बारहवीं कक्षा का परिणाम मई के अंतिम सप्ताह तक निकाला जा सकता है।
बोर्ड द्वारा सामान्यत: विज्ञान व वाणिज्य के परिणाम एकसाथ व कला संकाय का परिणाम सबसे आखिर में निकाला जाता है। कई बार तीनों विषयों के परिणाम एकसाथ भी निकाले गए हैं। सूत्रों के मुताबिक इस बार भी तीनों संकाय का परिणाम एकसाथ निकाला जा सकता है।
बोर्ड प्रशासन दसवीं कक्षा का परिणाम भी जून के मध्य में निकालने की तैयारी में है। दसवीं कक्षा में 10 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।
परिणाम निकाले जाने की तैयारियां हैं। प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।
कैलाशचंद शर्मा सचिव, माशिबो।
उच्च माध्यमिक- 890664
माध्यमिक- 1095488
वरि. उपाध्याय- 3910
प्रवेशिका- 7321
कुल- 1997383
कुल परीक्षा केन्द्र - 6188।
Published on:
11 May 2025 09:13 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
