1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Board Result: 90.49 प्रतिशत रहा 10वीं बोर्ड का परिणाम, पिछले साल से 7.60 प्रतिशत अधिक

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की दसवीं कक्षा व प्रवेशिका परीक्षा का परिणाम शिक्षा मंत्री बी. डी. कल्ला व शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान ने शुक्रवार को शिक्षा संकुल जयपुर में जारी किया।

2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Vijay Sharma

Jun 02, 2023

result_1.jpg

जयपुर/अजमेर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की दसवीं कक्षा व प्रवेशिका परीक्षा का परिणाम शिक्षा मंत्री बी. डी. कल्ला व शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान ने शुक्रवार को शिक्षा संकुल जयपुर में जारी किया। दसवीं का परिणाम 90.49 प्रतिशत रहा। गत वर्ष 2022 में 82.89 प्रतिशत परिणाम रहा था। ऐसे में इस बार परिणाम 7.60 प्रतिशत अधिक रहा। इसमें छात्रों का परिणाम 89.78 फीसदी रहा और छात्राओं का परिणाम 91.31 प्रतिशत रहा।

छात्राएं 1.53 प्रतिशत के साथ आगे रही। बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि दसवीं बोर्ड में 10 लाख 66 हजार 270 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 33 हजार 453 परीक्षार्थियों के पूरक आई। बोर्ड ने शुक्रवार को ही प्रवेशिका परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया। प्रवेशिका परीक्षा में 7133 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 6875 ने परीक्षा दी। परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 75.05 रहा।

गत वर्षों के मुकाबले स्थिति सुधरी
2016 के बाद हुई बोर्ड परीक्षाओं में इस बार सर्वाधिक परिणाम प्रतिशत रहा है। कोरोना की वजह से वर्ष 2021 में परीक्षा नहीं हुई। निर्धारित फार्मूले से 99.56 प्रतिशत परिणाम रहा। इससे पूर्व 2020 में परिणाम 80.63 रहा। वर्ष 2022 में 82.89 प्रतिशत रहा था।

वर्ष 2023 :

90.49 - उत्तीर्ण प्रतिशत
89.78 - छात्रों का प्रतिशत
91.31 छात्राओं का प्रतिशत

कुल परिणाम-
10 लाख 66 हजार 270 विद्यार्थी पंजीकृत
10 लाख 41 हजार 373 - परीक्षा में बैठे

4 लाख 21 हजार 748 - प्रथम श्रेणी
3 लाख 77 हजार 345 द्वितीय श्रेणी
1 लाख 42 हजार 924 - तृतीय श्रेणी

छात्राओं का परिणाम
2 लाख 12 हजार 253 - प्रथम श्रेणी
1 लाख 71 हजार 895 - द्वितीय श्रेणी
56335 - तृतीय श्रेणी


छात्रों का परिणाम
2 लाख 94 हजार 495 - प्रथम श्रेणी
2 लाख 54 हजार 450 - द्वितीय श्रेणी
86589- तृतीय श्रेणी

गत वर्षों का परिणाम : एक नजर

बीते सात साल में परिणाम (प्रतिशत में)
2016 75.89

2017 78.96
2018 79.86

2 019 79.85
2020 80.63

2021 99.56
2022 82.89

प्रवेशिका परीक्षा का परिणाम
पंजीकृत - 7133

परीक्षा में बैठे - 6875
छात्र उत्तीर्ण - 2326

छात्राएं उत्तीर्ण - 2834
कुल उत्तीर्ण - 5160

उत्तीर्ण प्रतिशत - 75.05