
classes effected in college-mdsu
अजमेर.
दिवाली के अवकाश के बाद खुले सरकारी और निजी कॉलेज सहित महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में पढ़ाई का माहौल अब तक नहीं बन पाया है। टीचर्स चुनाव ड्यूटी में हैं। इसके चलते पढ़ाई ढंग से नहीं हो रही है। 7 दिसम्बर को मतदान तक हालात ऐसी रहने की उम्मीद है। इस दौरान लगातार उपस्थिति भी कम बनी हुई है।
राजभवन के कलैंडर और कॉलेज शिक्षा निदेशालय के अनुसार प्रदेश के सभी कॉलेज में 1 से 9 नवम्बर तक शैक्षिक अवकाश रहे थे। इस दौरान कॉलेज में दिवाली, गोवद्र्धन पूजा, भैया दूज और रविवार को छोडकऱ कार्यालय खुले।
मदस विश्वविद्यालय और कॉलेज में 10 नवम्बर से शैक्षिक कार्य वापस शुरू हो गया। लेकिन लेक्चरर, प्रोफेसर और रीडर को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। इसके चलते पिछले दस दिन से कॉलेज और यूनिवर्सिटी में क्लासेज प्रभावित हैं। पढ़ाई नहीं होने से स्टूडेंट्स मौज-मस्ती में व्यस्त हैं। टीचर्स की गैर मौजूदगी में कक्षाएं नहीं हो रही हैं।
अब आगामी दिनों में पुष्कर मेला, गुरू नानक जयंती और अन्य अवकाश आएंगे। इससे कक्षाएं और प्रभावित होंगी। स्टूडेंट्स का मानना है कि 7 दिसम्बर को मतदान होगा। इसके बाद ही कक्षाएं लगने की उम्मीद है। लेकिन 25 दिसम्बर से शीतकालीन अवकाश होंगे। ऐसे में दिसम्बर के बीस दिन और जनवरी में पढ़ाई हो सकेगी।
Published on:
21 Nov 2018 08:15 am
