29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan-election: बीजेपी ने बनाया गेम प्लान, युवाओं पर रहेगा नेताओं का खास फोकस

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 6 Nov 2018, 9:53 AM IST

bjp focus on youths

bjp focus on youths

अजमेर.

विधानसभा चुनाव से पूर्व नवमतदाताओं में सेंध लगाने के लिए भाजपा ने नई रणनीति बनाई है। युवाओं को जोडऩे एवं इनका झुकाव पार्टी के पक्ष में बनाने के लिए युवा टीम को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा जल्द नवमतदाता सम्मेलनों के माध्यम से इन्हें जोडऩे का प्रयास करेगी।

विधानसभा चुनाव में महज डेढ़ माह शेष है और इस दरमियान भाजपा की ओर से चुनावी आगाज युवाओं के साथ किया जा रहा है।

अजमेर जिले में भाजपा क ओर से युवा सम्मेलनों का आयोजन जल्द किया जाएगा। विगत दिनों जयपुर में रायशुमारी से पूर्व भाजपा के राजस्थान के चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी. सतीश, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने भाजपा के वर्तमान विधायकों एवं शहर व देहात जिलाध्यक्षों को नवमतदाता सम्मेलन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

भाजपा नवमतदाताओं में स्कूली व कॉलेज के किशोर-किशोरियों, युवक, युवतियों को पहला मतदान भाजपा के पक्ष में कराने के लिए उन्हें वैचारिक व बौद्धिक पाठ भी पढ़ाया जाएगा।

इसके लिए शहर भाजपा की ओर से जल्द नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इन नवमतदाता सम्मेलन के साथ अन्य युवाओं की टीम को भी जोडऩे का प्रयास किया जाएगा।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के माध्यम से इन सम्मेलनों को अंजाम तक पहुंचाने की योजना तैयार की गई है। प्रत्येक बूथ से 9-9 कार्यकर्ताओं को भी जोड़ेंगेप्रत्येक बूथ से नौ प्रकार के कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। इनमें बूथ अध्यक्ष, एक महिला कार्यकत्र्ता, एक एससी कार्यकत्र्ता, एक एसटी कार्यकत्र्ता, लाभार्थी प्रमुख, एक किसान, सोशल मीडिया प्रमुख, मन की बात प्रमुख, स्वच्छता प्रमुख अनिवार्य रूप से मौजूद रहेंगे।